Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की अध्यक्षता में विविध राजकीय देयो की समीक्षा बैठक,जनपद की राजकीय मुख्य देयों की कुल मांग 90,507.00 के सापेक्ष 90,617.00 की वसूली…. पढ़ें खबर।

उत्तरकाशी।अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की अध्यक्षता में विविध राजकीय देयों की वसूली (माह जनवरी 2026 तक) की प्रगति की ऑनलाईन बैठक के माध्यम से समीक्षा की गई।

राजकीय मुख्य देयों की वसूली की प्रगति :– जनपद की राजकीय मुख्य देयों की कुल मांग 90,507.00 के सापेक्ष 90,617.00 की वसूली किये जाने पर अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त तहसीलदार/उप जिलाधिकारी तथा संग्रह कार्मिकों के कार्यों की सराहना की गयी।

विविध राजकीय देयों की वसूली की प्रगति:- जनपद की विविध देयों की कुल मांग 4,84,27,773.00 के सापेक्ष 3,89,48,517.00 की वसूली माह जनवरी 2026 तक की गयी है. जो कि कुल वसूली का 80 प्रतिशत है। माह जनवरी, 2026 तक विविध देयों की वसूली 88 प्रतिशत किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिनांक 09.02.2026 तक तहसील डुंडा को 85 प्रतिशत, उप तहसील घौन्तरी को 85 प्रतिशत, उप तहसील जोशियाड़ा को 92 प्रतिशत, तहसील मोरी व पुरोला को 95 प्रतिशत, तहसील भटवाड़ी को 95 प्रतिशत तथा तहसील चिन्यालीसौड़ को 92 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सम्बन्धित नायब तहसीलदार/तहसीलदार तथा उप जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश दिये।

बैठक में उप जिलाधिकारी पुरोला, बड़कोट तथा समस्त तहसीलदार व डब्लू.बी.एन.ऑनलाईन के माध्यम तथा मुख्य राजस्व लेखाकार जिला कार्यालय उत्तरकाशी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला के आपदा प्रभावित क्षेत्र में लिया भारी वर्षा से हुई क्षति का जायजा 

admin

रवांई शरदोत्सव में वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का मनमोहक आयोजन, मां भगवती टीम बड़कोट प्रथम…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :गंगोत्री विधायक ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page