Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

नौगांव नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह

नौगांव (उत्तरकाशी)।
नौगांव नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह शिव मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर व्यापार मंडल की नवगठित कार्यकारिणी को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कबुल सिंह पवार द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष पद पर विपिन रमोला को शपथ दिलाई गई। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में संदीप डोभाल और प्रमिला चौहान, कोषाध्यक्ष पद पर सोबेन्द्र राणा, महामंत्री के रूप में सुमित रावत, मंत्री पद पर वर्षा रावत, प्रचार मंत्री के रूप में परवीन रावत तथा मीडिया प्रभारी के पद पर केशव अग्रवाल ने शपथ ग्रहण की। इसके अतिरिक्त सदस्य पद पर राकेश जैन, मोहित रावत, एस. मंतरी रावत, सर्वेश और चंदू सहित अन्य सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन रमोला ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापार मंडल सदैव आगे रहकर संघर्ष करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र असवाल, जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कबुल सिंह पवार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा, ब्लॉक प्रमुख यशवंत कुमार, जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मीना रावत, विजयपाल सिंह रावत, अर्जुन सिंह, अजब सिंह, बलदेव सिंह, गोपाल सिंह राणा, तिलक चंद्र रमोला, हरदेव राणा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम डोभाल, जगमोहन चंद, विजय सिंह ,अनिल कुकरेजा, दीपक सहगल,अरविंद चन्द, गजेंद्र नौटियाल,सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Related posts

त्यूणी महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

Jp Bahuguna

रैणी व तपोवन आपदा पर राज्य तथा केंद्र सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस

admin

दृष्टिबाधित छात्रों की हर संभव मदद की जायेगी:-राज्यपाल

admin

You cannot copy content of this page