Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट की मीनाक्षी रावत ने बैडमिंटन में रचा इतिहास, सिंगल व डबल्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

सुनील थपलियाल
बड़कोट/उत्तरकाशी।
ग्राम भाटिया निवासी मीनाक्षी रावत, पुत्री श्री गजेन्द्र सिंह रावत, ने खेल जगत में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिंगल्स और डबल्स दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। मीनाक्षी की इस दोहरी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
मीनाक्षी रावत वर्तमान में फायर पुलिस सेलाकुई, देहरादून में तैनात हैं। ड्यूटी के साथ-साथ खेल के प्रति उनकी लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। राजस्थान के उदयपुर में आयोजित ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की प्रतियोगिता के दौरान मीनाक्षी ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, फुर्ती और रणनीतिक खेल से प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
स्थानीय लोगों,सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों,जय हो ग्रुप बड़कोट और खेल प्रेमियों ने मीनाक्षी रावत की इस उपलब्धि को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। परिवारजनों ने भी उनकी सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि मीनाक्षी की मेहनत और आत्मविश्वास आज रंग लाया है।
मीनाक्षी रावत की यह उपलब्धि न केवल उत्तरकाशी बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी ने आशा जताई है कि वह आने वाले समय में भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।

Related posts

एनएसएस स्वयंसेवी को हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभानी होगी : प्रो. गुप्ता

admin

कर्नल अजय कोठियाल का घर घर जनसंपर्क अभियान जारी….

admin

जय हो ग्रुप की मुहिम लायी रंग, एक्सीडेंट स्थल पर लगे सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग, देखे वीडियो में व पढ़े खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page