Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

पुरोला ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं कानूनी मुश्किलें,पढ़े विस्तार से…

उत्तरकाशी।
विकास खंड पुरोला की नवनिर्वाचित प्रमुख एवं पूर्व विधायक मालचंद की पुत्रवधू निशिता शाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। न्यायालय के आदेश पर थाना पुरोला में मंगलवार को निशिता शाह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 212, 216, 229(2) एवं 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पुलिस द्वारा विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। जांच के दौरान यह स्पष्ट होना शेष है कि लगाए गए आरोपों में तथ्यात्मकता कितनी है और मामले की वास्तविक स्थिति क्या है।
गौरतलब है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रमाण पत्र से जुड़े एक मामले को लेकर ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद से ही निशिता शाह विवादों में घिरी हुई हैं, वहीं इस प्रकरण से जुड़े वित्तीय अधिकार भी सीज किए जाने की जानकारी सामने आई है।
क्या कहती हैं ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह ने कहा कि उनके विरुद्ध पहले से ही आधा दर्जन से अधिक मामले विभिन्न न्यायालयों एवं माननीय उच्च न्यायालय में लंबित हैं, जिनमें वे नियमानुसार न्यायालय में उपस्थित हो चुकी हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही मामले को बार-बार अलग-अलग स्तर पर उलझाने की मंशा समझ से परे है।
निशिता शाह ने कहा, “मुझे बार-बार परेशान किया जा रहा है, लेकिन मुझे न्यायालय पर पूरा विश्वास है। न्यायालय का पूरा सम्मान करती हूं, दूध का दूध और पानी का पानी होगा।”
पूर्व विधायक मालचंद का बयान
मामले में निशिता शाह के ससुर एवं पूर्व विधायक मालचंद ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और राजनीतिक विरोधियों को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है, इसी कारण कानूनी मामलों में उलझाने का प्रयास कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
पुलिस का पक्ष
पुरोला थाना अध्यक्ष दीपक कठेत ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related posts

हादसा:मोटरसाइकिल रपटने से युवक की दर्दनाक मौत

admin

यमुनोत्री क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के लिये उठाये जा रहे महत्वपूर्ण कदम: डीएम

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री धाम में दो श्रद्धालु की मौत,पढ़े पूरी खबर…

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page