Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कार्रवाई।देहरादून मध्य बाजार में बनी अवैध मजारों को हटाने का सिलसिला शुरू,एक और अवैध संरचना पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर….

देहरादून।धामी सरकार के बुलडोजर ने देहरादून शहर और आसपास ,सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजारों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि अभी तक राज्य में उन 573 अवैध मजारों को धामी सरकार ने हटा दिया है जोकि सरकारी भूमि पर कब्जे कर बनाई थी और यहां खादिमों के अवैध रूप से अंध विश्वास के कारोबार चल रहे थे,खास बात ये कि इन अवैध मजारों पर ज्यादातर हिन्दू लोग ही जाया करते थे, स्मरण रहे कि ऐसा माना जाता है कि इस्लाम धर्म में ख़ुदा के अलावा किसी अन्य के आगे सजदा करने की मनाही है।
बीती रात नगर प्रशासन,एमडीडीए, नगर निगम की टीम ने घंटा घर के पास एचएनबी कॉम्प्लेक्स, में बनी अवैध संरचना को बुलडोजर से ध्वस्त करते हुए उसका मलबा, टीन शेड हटा दिया। इस कारवाई के दौरान पुलिस फोर्स ने सुरक्षा के लिहाज से नाकेबंदी की हुई थी।
नगर मजिस्ट्र प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरी, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि डीएम सविन बंसल के निर्देश पर उक्त अवैध संरचना का पहले सर्वे किया गया और इसके भूमि, निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए एमडीडीए द्वारा नोटिस दिया गया था।
उन्होंने बताया कि संरचना को हटाने के दौरान यहां किसी भी तरह के कोई अवशेष आदि नहीं मिले।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन देहरादून जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण बैठक में स्पष्ट कहा था कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का काम तेज किया जाए। देहरादून शहर और आसपास दो दर्जन से अधिक अवैध मजारे बताई जा रही है जोकि सरकारी भूमि पर कब्जे कर बनाई गई है।

मुख्यमंत्री धामी का अभियान

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान पूरे राज्य में शुरू किया हुआ है अभी तक करीब 11 हजार एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा चुका है साथ ही 573 अवैध मजारों को भी हटाया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों से सरकारी भूमि कब्जा कर वहां मस्जिद मजारे बना दी गई है और कुछ ऐसे अवैध निर्माणों को वक्फ बोर्ड में भी दर्ज कर दिया गया है।

Related posts

उत्तरकाशी में सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग को लेकर छापेमारी और वसूला जुर्माना।

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग महाविद्यालय का एनएसएस का सात दिवसीय शिविर उमट्टा में लक्ष्य गीत के साथ शुरू।

Arvind Thapliyal

भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने ब्रुसेल्स में इंडिया-नाटो पब्लिक पॉलिसी डायलॉग में लिया हिस्सा और यह डायलॉग भारत की वैश्विक भू-राजनीतिक भूमिका को रेखांकित करता:नेहा जोशी 

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page