Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन… पढ़ें खबर

बड़कोट।भाजपा मंडल बड़कोट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर के बीच बाजार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जनवाद एवं राज्य संगठन के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
यह विरोध प्रदर्शन भाजपा मंडल बड़कोट के अध्यक्ष अमित रावत के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनहित के मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कांग्रेस पार्टी जनभावनाओं की अनदेखी कर रही है, जिसके विरोध में यह प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, प्रताप रावत, परशुराम, भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष अतोल रावत, विनोद राणा सहित दर्जनभर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी के आह्वान का समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन में सहभागिता निभाई।
प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही। कार्यक्रम के समापन पर भाजपा नेताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रखने की बात कही।

Related posts

चार धाम यात्रा के बाद अब हेमकुंड साहिब की यात्रा धाम पर रोक हटी

admin

बदहाल स्थिति में है धरासू -यमुनोत्री राजमार्ग, दुर्घटनाओं को दे रहा आमंत्रण

Jp Bahuguna

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का समापन: जल संरक्षण, आध्यात्मिक ज्ञान, समाजसेवा, लोग संस्कृति एवं लोक कला संरक्षण पर दिया जोर और विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page