Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता के ए पाल फाईनल मुकाबले में शिव क्लब दारसौं ने जीता मैच….

नौगांव। रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता समिति की तरफ से हो रहे आयोजन के नौवें दिन आज ए पाल का फाईनल मुकाबला धारकोटा स्टेडियम में खेला गया जिसका शुभारंभ पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष सुनील थपलियाल के प्रतिनिधि के रूप में दैनिक हिन्दुस्तान के पत्रकार अरविन्द थपलियाल ने विधिवत किया,फाईनल मुकाबला शिव क्लब दारसौं और इंडियन क्लब गैर के बिच खेला गया जिसमें निर्धारित दस ओवरों में गैर की टीम ने 107 रन बनाये जिसमें दारसौं की टीम ने मैच को छः ओबरों में ही जीत लिया।
दारसौं की टीम से अधिक रन बनाने वाले आदेश थपलियाल ने 51 रन बनाए और मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिसमें नवदीप और की आदेश की जोड़ी ने सबसे अधिक रन बनाए।
खेलकूद प्रतियोगिता का आज ए पाल के सभी मुकाबले हो गये और अब मंगलवार से बी पाल ओपन के मैच खेले जांयेगे जिसमें प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।
आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पत्रकार अरविन्द थपलियाल,अजय थपलियाल सहित अध्यक्ष चंडी प्रसाद,चुनी प्रसाद,दीपक,लव कुमार, जयप्रकाश, रामप्रकाश, सीताराम, शिवप्रसाद, मनोज कुमार, दौलतराम, वृजमोहन, श्रवण कुमार भगवती प्रसाद, विनोद रमोला, सहित तमाम खेल प्रतिभागी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

कमिश्नर गढ़वाल रविनाथ रमन अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर आज उत्तरकाशी

admin

केन्द्रीय राज्यमंत्री का उतराखंड एनएसएस परिवार ने किया स्वागत.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पढाई के साथ साथ खेलों में प्रतिभाग करना भी जरूरी: बिजल्वाण 

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page