Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

शोक।पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा का निधन क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर।

।पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश जूंवाठा (49 वर्ष) का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 2007 में कांग्रेस से विधायक रहे
स्वर्गीय राजेश जूंवाठा एक प्रतिष्ठित एवं राजनीतिक रूप से सक्रिय परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता स्वर्गीय बर्फियां लाल उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रह चुके थे, जबकि उनकी माता विकासनगर नगर पालिका की पालिकाध्यक्ष रही हैं। परिवार में उनके एक भाई हैं, जो वर्तमान में एसडीएम पद पर कार्यरत हैं, तथा दो बहनें हैं। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।
राजेश जूंवाठा का राजनीतिक जीवन सरल, सौम्य और जनसरोकारों से जुड़ा रहा। विधायक रहते हुए उन्होंने पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। आम जनता के बीच उनकी सहजता और मिलनसार स्वभाव के कारण उन्हें विशेष पहचान मिली।
उनके निधन से न केवल पुरोला विधानसभा क्षेत्र, बल्कि पूरे उत्तरकाशी जनपद में गहरा शोक व्याप्त है। भाजपा नेताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
पूर्व विधायक राजेश जूंवाठा के आकस्मिक निधन को जनपद की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है।

Related posts

हादसा:ट्रक के नदी में गिरने से एक की मौत, एसडीआरएफ का सर्चिंग कार्य जारी

admin

उत्तरकाशी :यमुनापुत्र एकता संघठन, जय हो ग्रुप ने की चारधाम के आसपास नशामुक्त क्षेत्र घोषित करने की मांग

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :भाजपा कार्यकर्ताओं ने माँ यमुना से मांगी पुनः मोदी को पीएम बनाने की मन्नत

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page