Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, ढाई माह की मासूम बच्ची की मौत,राजस्व टीम रवाना, पढ़े पूरी खबर…

**पहाड़ों में आगजनी का कहर जारी

बड़कोट।
पर्वतीय क्षेत्रों में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार शाम बड़कोट क्षेत्र के कोटि गगटाड़ी निवासी शैलेन्द्र चौहान  पुत्र गोबरके लसरी नामे तोक स्थित दो मंजिला आवासीय मकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में मन बहादुर  नेपाली मूल की ढाई माह की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मकान में रखा सारा घरेलू सामान सहित पूरा भवन जलकर खाक हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में रह रहे अन्य लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि, मासूम बच्ची आग की चपेट में आ गई और उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आग लगने की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार खजान असवाल के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन एवं घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन न होने के कारण आगजनी की घटनाओं में नुकसान अधिक हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को त्वरित राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर पहाड़ों में आग से सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related posts

भाजपा ने मतगणना के लिए तैयारियां शुरू की , कांग्रेस सदमें में : डॉ देवेंद्र भसीन

admin

अंतिम छोर पर बैठे कमजोर को अग्रिम पंक्ति पर लाकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य- MLA चौहान

admin

सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात का 109वां संस्करण।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page