Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता हुआ शुभारंभ, दशकों से हो रहा प्रतियोगिता आगाज…. पढ़ें खबर।

नौगांव । खेल की प्रतिभाओं को उभारने के लिए रविवार से रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है,जिसका शुभारंभ प्रधान श्रीमती मोनिका नौटियाल के प्रतिनिधि मनोज नौटियाल ने किया और खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया।
नौगांव विकासखण्ड के दारसौं गांव में धारकोटा स्टेडियम में रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता दशकों से चली आ रही है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को शामिल किया जाता है,इस खेल-कूद प्रतियोगिता में मुख्य तौर पर क्रिकेट को शामिल किया गया जिसमें गत वर्ष दर्जनों गांव के प्रतिभागी हिस्सा लेतें है।
टूर्नामेंट में राष्ट्रगान के बाद उद्घाटन मैच शिव क्लब दारसौं और तूफान क्लब के बिच खेला गया जिसमें निर्धारित आठ ओबरों में शिब क्लब दारसौं ने 73रन बनाकर मैच जीता।
खेल समिति अध्यक्ष चंडी प्रसाद नौटियाल ने बताया कि रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज रविवार से हो गया है, जिसमें ग्रामीणों क्षेत्रों से दर्जनों टीमों के आने की सूचना है, जिसमें सभी प्रतिभागी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।
यह टूर्नामेंट अगले वर्ष जनवरी तक चलेगा जिसका शुभारंभ हो गया है।
कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर मनोज नौटियाल,शिक्षक ओमप्रकाश डोभाल, कैलाश बडोनी, गणेश थपलियाल,जयप्रकाश, दिनेश,लव, भगवती थपलियाल,चुनी प्रसाद, शशी मोहन,भगवती थपलियाल,वेद प्रकाश,अरविन्द थपलियाल सहित तमाम अतिथि और खिलाड़ी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

सेना के हिमालयन मोटरसाइकिल एक्सपीडिशन का कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में हुआ स्वागत व भारतीय सेना के 288 मीडियम आर्टिलरी रेजीमेंट रूड़की एवं रॉयल एनफील्ड के 22 सदस्य हिमालय माउंटेन मोटरसाइकिल अभियान दल.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत, कार्यकर्ताओं की फौज के साथ नेताओं को दी जिम्मेदारी… पढ़ें

Arvind Thapliyal

आजादी के बाद पहली बार हुआ यमुनोत्री विधानसभा में इतना विकास- केदार रावत

admin

You cannot copy content of this page