Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नौगांव के धारी कफनौल क्षेत्र में डीएम ने बहुद्देशीय शिविर में सुनी जनसमस्याएं… पढ़ें खबर।

नौगांव।सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को विकास खंड नौगांव के तिंया गांव में जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएँ दर्ज कराईं तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लिया। शिविर में जरूरतमंद लोगों के आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय एवं जाति प्रमाण पत्र बनाए गए तथा ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। कृषि, उद्यान एवं पशुपालन विभाग द्वारा काश्तकारों और पशुपालकों को खाद, दवाई, बीज एवं कृषि उपकरण वितरित किए। शिविर में वन विभाग ने 50 से अधिक एवं उद्यान विभाग ने 45 तथा पशुपालन विभाग ने 30 पशुपालकों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया। समाज कल्याण विभाग ने 5 बाल विकास विभाग ने 15, लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग ने 150 किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान में कृषि यंत्र,बीज दवाई आदि वितरण कर लाभान्वित किया। राजस्व विभाग द्वारा 56 हिस्सा प्रमाण पत्र जारी किए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 46 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

शिविर में कुल 7 समस्याएँ/शिकायतें दर्ज हुईं। जिलाधिकारी ने समस्याओं/ शिकायतों का मौके पर ही अधिकारियों की उपस्थिति में निस्तारण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने निर्माणाधीन देवराणा पेयजल योजना के कार्यों में तेजी लाने की मांग रखी। ग्रामीण खजान सिंह ने गैर मुगरसन्ति में सड़क मार्ग की सुरक्षा दीवार गिरने से हुए मकान क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की और सुरक्षा दीवार पुनर्निर्माण की मांग उठाई। जिलाधिकारी ने तत्काल तहसीलदार को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने प्रत्येक बुधवार को तिंया एवं गुरुवार को कफनोल में पटवारी चौकी पर राजस्व उपनिरीक्षक बैठने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीण अपनी राजस्व संबंधी समस्याएं मौके पर ही समाधान करा सकेंगे। जिलाधिकारी ने तिंया–देवराणा ट्रेक मार्ग की अद्यतन स्थिति, प्रस्तावित बौख टिब्बा ट्रेक मार्ग की जानकारी प्राप्त की तथा तिंया गांव में होम स्टे उपलब्ध कराने हेतु पर्यटन विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उसके उपरांत जिलाधिकारी ने प्रगतिशील किसान व पशुपालक जयप्रकाश थपलियाल के डेयरी एवं गोबर गैस का निरीक्षण कर उनकी प्रशंसा की। उसके बाद जिलाधिकारी ने महिला समूह द्वारा उत्पादित किए जा रहे मशरूम यूनिट का भी निरीक्षण किया।

कार्यक्रम के दौरान मेरी योजना पुस्तिका का भी वितरण किया गया।

शिविर में सीएओ एस.एस.वर्मा, सीवीओ एच.एस.बिष्ट,एसडीओ साधुलाल पलियाल,परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय,बीडीओ कैलाश चंद रमोला,सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुनील रावत, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अनिल रावत, संजय थपलियाल,जय प्रकाश थपलियाल,जयेंद्र सिंह राणा,ग्राम प्रधान रेनू बहुगुणा,जयबीर राणा,सकल चंद राणा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड सरकार द्वारा फार्मासिस्ट संवर्ग के वेतनमान को डाउनग्रेड करने पर एसोसिएशन ने किया रोष व्यक्त

admin

कर्णप्रयाग कालेज के डाॅ.रमेश भट्ट व डाॅ.हरीश बहुगुणा को मिला साईं सृजन पटल का ‘लेखक श्री सम्मान… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी उपपा

admin

You cannot copy content of this page