Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

शीतकालीन यात्रा का आगाज शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का हुआ भव्य स्वागत… पढ़ें।

बड़कोट।यमुनोत्री धाम की शीतकालीन चारधाम यात्रा का शुभारंभ खुशिमठ खरशाली से होने के उपरांत शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का नगर पालिका बड़कोट में जोरदार स्वागत किया गया। पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल एवं उनकी पत्नी प्रो. योगिता डोभाल ने चरणपादुका की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शंकराचार्य ने कहा कि चारधाम के दर्शन वर्षभर उपलब्ध हैं—ग्रीष्मकाल में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में, जबकि शीतकाल में यमुनोत्री के खुशिमठ, गंगोत्री के मुखीमठ, केदारनाथ के उखीमठ और बद्रीनाथ के जोशीमठ में दर्शन किए जा सकते हैं।
उन्होंने देश-विदेश के श्रद्धालुओं से शीतकालीन यात्रा का हिस्सा बनने और पुण्य अर्जित करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आदि शंकराचार्य ने अपनी यात्रा बद्रीनाथ से पहले यमुनोत्री धाम से प्रारंभ की थी, इसलिए हर सनातनी को चारधाम यात्रा अवश्य करनी चाहिए।

कार्यक्रम में दंडीस्वामी मुकुंदानंद, उमेश सती, किशोर शास्त्री, देवेंद्र रावत, डॉ. बृजेश सती, प्रकाश रावत, जीतमणि पैन्यूली, पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल, अजबीन पंवार, कपिल रावत, रविन्द्र रावत, योगिता डोभाल, सुनीता नौटियाल, शांति ठाकुर, भगवान सिंह रावत, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार खजान असवाल, ईओ उमेश सुयाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज।भाजपा की लोकसभा चुनाव के लिये दूसरी लिस्ट जारी हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और गढ़वाल से अनिल बलूनी प्रत्याशी घोषित।

Arvind Thapliyal

पुरोला विधायक राजकुमार हुए भाजपा में शामिल

admin

टिहरी-शहीद अजय सिंह रौतेला का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव,आज ऋषिकेश के पूर्णानन्द घाट पर होगा अंतिम संस्कार

admin

You cannot copy content of this page