Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

रवांई शरदोत्सव की सातवीं संध्या पाण्डवज टीम के नाम, ढोल–दमाउ की थाप पर झूमा बड़कोट मुख्य गीत : “जय हो पाण्डव ज्यू, रवांई को रणबाज्यू”पढ़े खबर..

बड़कोट उत्तरकाशी।
नगर पालिका के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय रवांई शरदोत्सव संस्कृति एवं पर्यटन विकास मेला अपनी सातवीं संध्या में चरम पर दिखाई दिया। बुधवार की रात उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक–सांस्कृतिक टीम ‘पाण्डवज’ ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि पूरा हेलीपैड दर्शकों से खचाखच भर गया।

ढोल, नगाड़ों और बैंड की गूंजते स्वरताल पर हजारों की भीड़ देर रात तक झूमती रही। जहां जगह मिली, वहीं लोग थिरकते नजर आए। पाण्डव कथाओं पर आधारित गीतों, जौनसारी–गढ़वाली धुनों और ऊर्जा से भरे मंच प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका मुनिकीरेती की अध्यक्ष द्वारा किया गया। इसके उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने पाण्डवज टीम को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

सात दिनों से चल रहे सांस्कृतिक पर्व में यह संध्या सबसे अधिक भीड़भाड़ और उत्साहपूर्ण रही, जो रवांई की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत की पहचान को एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर ले गई।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

समीक्षा-श्री कमलेश्वर महादेव पत्रिका’ का वाकई महात्म्य है। आप पढ़ेंगे तो नया अनुभव महसूस करेंगे,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने ली स्वास्थ्य विभाग की तिमाही समीक्षा बैठक, दिए जरूरी दिशा निर्देश

admin

ब्रेकिंग। उत्तरकाशी जिले में कोविड-19के नये वेरिएंट को लेकर हुई एडवाइजरी जारी।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page