Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

माँ भगवती की देव डोली के सानिध्य में सात दिवसीय रवांई शरदोत्सव का भव्य शुभारंभ…. पढ़ें खबर।

बड़कोट।नगर पालिका परिषद बड़कोट के तत्वावधान में आयोजित रवांई शरदोत्सव संस्कृति, पर्यटन एवं विकास मेला का शुभारंभ धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास के बीच हुआ। हैलीपेड मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह का आरंभ माँ भगवती की देव डोली की अगवानी से हुआ, जहाँ यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरोज पंवार, बाबा बौख देवता एवं भद्रकाली के देव पश्वां ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा-अर्चना की।

विधायक संजय डोभाल एवं अन्य अतिथियों ने पूजा के पश्चात रिबन काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया। उद्घाटन संगीत, नृत्य और पारंपरिक वाद्यों की मधुर ध्वनियों के बीच हुआ, जिसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का भी आगाज हो गया।

सात दिनों तक चलने वाले इस भव्य मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन, विभिन्न प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम, साथ ही सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, पहाड़ी व्यंजन, खिलौने एवं अन्य वस्तुओं की दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
रवांई शरदोत्सव का यह वार्षिक आयोजन क्षेत्र की संस्कृति, पर्यटन और विकास को गति देने के उद्देश्य से किया जाता है, जो आने वाले दिनों में विविध कार्यक्रमों के साथ और अधिक रोचक होने वाला है।

उद्घाटन कार्यक्रम में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार, पूर्व चेयरमैन पुरोला हरिमोहन नेगी, अजवीन पंवार, ललिता भंडारी, नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल, अधिशासी अधिकारी जया नंद सेमवाल, ध्यान सिंह रावत, प्रमोद रावत, कपिल रावत, रविन्द्र रावत, सभासद रोहित रावत, पदमेंद्र राणा, अमिता पंवार, सचिन राणा, संजीव राणा, प्रीति चौहान, राजकुमारी, बलबीर असवाल, जनक सिंह राणा, विनोद असवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर आयुष विभाग ने आयोजित की किया हरित योग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

यदि एक प्रकार की शिकायतें लगातार आ रही हैं तो इसका मतलब हमारे सिस्टम में कमी है, ऐसे प्रकरण चिन्हित कर सिस्टम में सुधार लाया जाए-सी एस

admin

उत्तरकाशी :कस्तूरबा गाँधी विद्यालय गंगनानी बड़कोट की शिक्षिकाओं ने बारिस,भूस्खलन में सड़क पर बिताई रात

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page