Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में हमारे नायक सम्मान 2025 का भव्य आयोजन, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित… पढ़ें खबर।

बड़कोट।हंस फाउंडेशन और ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बड़कोट में हमारे नायक सम्मान 2025 कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, कृषि, खेल, समाजसेवा और दिव्यांगजन उत्थान—में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुई। मंच संचालन और प्रतिभागियों की उपलब्धियों का विस्तृत परिचय सेवानिवृत्त वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र सिंह रावत द्वारा दिया गया। उन्होंने मंच से एक-एक कर सभी सम्मानित प्रतिभाओं की कार्य-यात्रा और समाज के प्रति उनके योगदान की जानकारी उपस्थित जनसमूह के सामने रखी।
सम्मानित होने वाले ‘हमारे नायक’
कार्यक्रम में जिन विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, उनमें प्रमुख हैं दिव्यांग बागवान किशन रौतेला, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बागवानी में मिसाल कायम की।
महन्त अजय पूरी, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए सम्मानित।
क्रिकेट एसोसिएशन सचिव किरण वर्मा रौतेला, क्षेत्र में खेलों को नई दिशा देने हेतु सम्मानित।
दिव्यांग स्कूल संचालक विजयलक्ष्मी जोशी, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य के लिए सम्मानित।
रोविन वर्मा, दीपेंद्र, दीपिका, शरवीर रावत—विभिन्न क्षेत्रों में उभरती प्रतिभाओं के रूप में सम्मानित।
भगत सिंह रावत, अनंत शाह, विनोद कुमार—सामाजिक एवं विकास कार्यों के लिए सम्मानित।
डॉ. जगदीश रावत, शिक्षा सेवा में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित।
प्रधानाचार्य चंद्रशेखर नौटियाल, शिक्षा में अनुकरणीय कार्य के लिए सम्मानित।
चंद्रमोहन पंवार, समाजसेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर कार्य के लिए सम्मानित।
108 सेवा के लिए विख्यात रामदयाल, मानवीय सेवा के लिए सम्मानित। पृथ्वी रावत,पत्रकार प्रेम पंचोली, प्रवीण राणा, सेवानिवृत्त सैनिक राजेश सेमवाल, स्वेता बधानी, कोल्ड स्टोर संस्थापक सेमवाल,मीरा विकास,सहित कई अन्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पुरोला विधायक दुर्गेश लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान, भाजपा नेता स्वराज विद्वान, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, सतेंद्र राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुलोचना गौड़, जिला महामंत्री परशुराम जगूड़ी, मंडल अध्यक्ष अमित रावत, हरिमोहन सिंह, पूर्व जेष्ठ उप प्रमुख प्रकाश असवाल, मुकेश रावत आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया।
‘हमारे नायक सम्मान 2025’ ने बड़कोट की स्थानीय प्रतिभाओं को न सिर्फ मंच प्रदान किया बल्कि समाज के सामने ऐसे प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों को भी उजागर किया, जो निरंतर अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हंस फाउंडेशन, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय और स्थानीय आयोजकों की संयुक्त पहल की खूब सराहना की गई।

Related posts

कभी कभी पीड़ा भी पहुंचाते हैं सरकार के पुरस्कार,पढ़े पूरी खबर……

admin

पी जी कालेज कर्णप्रयाग मे आयोजित हुई ‘हर घर तिरंगा रैली’… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सम्मेलन में महिलाओं ने विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने को भरी हुंकार

admin

You cannot copy content of this page