Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय टटाऊ बड़कोट में धूमधाम से मनाई गई उत्तराखंड रजत जयंती,राज्य आंदोलनकारियों बाल गोविंद डोभाल और रामप्रकाश रतूड़ी को किया गया सम्मानित… पढ़ें खबर।

बड़कोट
राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय टटाऊ, बड़कोट में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विविध लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें रवांई-जौनपुर क्षेत्र का पारंपरिक लोकनृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम के दौरान राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश की उपलब्धियों और जनआकांक्षाओं पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन की ओर से दो राज्य चिन्हित आंदोलनकारियों — बाल गोविंद डोभाल और रामप्रकाश रतूड़ी को सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता
समूह नृत्य- प्रिया ,निकिता असवाल सलोनी गौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एकल नृत्य में रितिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ,निबंध प्रतियोगिता में वर्षा ने प्रथम ,कौशल कुमार ने द्वितीय ऋतिक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त ।पोस्टर प्रतियोगिता में राखी रावत एवं अमिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ,सुमित कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है वंदना एवं रज़िया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।इंटर यूनिवर्सिटी मिल्लेट बेस्ड मल्टी क्यूज़िन प्रतियोगिता में प्रियंका विश्वकर्मा ,ऋतिका छवि और तनीषा ने भारत सरकार द्वारा ग्राफ़िक इरा यूनिवर्सिटी में दूसरे स्थान और 7500 रुपये की धनराशि प्राप्त की ।इंटर कॉलेजिट क्विज प्रतियोगिता में दीपेंद्र ,तनीषा ,कंचनबाला,अखिलेश एवं सुजल ने प्रतिभाग कर उम्दा प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. आशीष नौटियाल और डॉ. लीलावती नितवाल ने राज्य निर्माण की भावना, उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी बाल गोविंद डोभाल, विशिष्ट अतिथि रामप्रकाश रतूड़ी, पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष एवं पीएलवी सुनील थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रोहित जुड़ियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य जोगेंद्र जयाड़ा, ग्राम प्रधान विशाल सिंह, पीटीए अध्यक्ष जगवीर सिंह, सरवीर सिंह जयाडा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विनोद कुमार ने की। मंच संचालन डॉ. अंजू भट्ट ने किया। इस मौके पर डॉ. बी.एल. थपलियाल, डॉ. रश्मि उनियाल, डॉ. पूजा, डॉ. प्रसन्ना, डॉ. श्रीकांत चौधरी, दया गैरोला,डॉ पुष्पेंद्र सेमवाल, मदन पैन्यूली, दिनेश शाह, विनय शर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related posts

दुःखद।धनारी डुण्डा मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा एक की मौत एक गंभीर घायल।

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षाफल इस तारीख को होगा घोषित…

Arvind Thapliyal

पेयजल समस्या को लेकर बड़कोट नगर पालिका में नये कैनेक्शन और निर्माण कार्यों पर उप -जिलाधिकारी लगाई रोक.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page