Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी: 27 रुपये किलो मंडवा,25रुपये किलो झंगोरा,50 रुपये किलो चौलाई,40 रुपये किलो सोयाबीन खरीदेगी किसानों से सरकार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

राज्य सरकार द्वारा किसानों की पारम्परिक फसल मंडवा, झंगोरा,चौलाई,सोयाबीन का समर्थन मूल्य घोषित किया है। इस वर्ष जनपद के आठ केंद्रों में किसानों की उपज का क्रय किया जाएगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मिलेट मिशन योजना के तहत उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से जनपद उत्तरकाशी के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के कृषकों से मंडवा,झंगोरा और अन्य उत्पाद क्रय किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मंडवा का समर्थन मूल्य 27 रुपये प्रति किलो एवं झंगोरा 25 रुपये, चौलाई 50 रुपये और सोयाबीन 40 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा जनपद की आठ बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति लिमिटेड में खोले गए आठ क्रय केंद्र नेताला, मातली,बड़ेथ,गेंवला, चिन्याली,नगाणगांव,गंगटाड़ी,देवढुंग में किसान निर्धारित मूल्य में अपनी उपज बेच सकते है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष में मंडवा 355.13 कुंतल,झंगोरा 99.51 कुंतल, सोयाबीन 9 कुंतल, चौलाई 192.6 कुंतल समिति के माध्यम से क्रय किया गया।
प्रेस वार्ता में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी,सहायक निबन्धक अवदेश अग्रवाल सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

देश व दुनिया में उपलब्ध श्रेष्ठतम विशेषज्ञों का लाभ उठाकर सुरंग में फंसे लोगोें को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे:गडकरी

Jp Bahuguna

22 वीं उत्तराखंड राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस का उम्दा प्रदर्शन…

Arvind Thapliyal

क्षेत्रीय विकास कार्यों को लेकर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page