Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बागवानों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता: राजकुमार 

 

 

नौगांव । पुरोला विधानसभा के अंतर्गत पूर्व विधायक और राज्य मंत्री बागवानी राजकुमार स्वास्थ्य सुधार के बाद पहली बार यमुना घाटी पंहुचे जहां सबसे पहले डामटा पंहुचे उसके बाद बर्नीगाड़ और नौगांव पंहुचे जहां स्थानीय लोगों भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुल मालाओं ने भव्य स्वागत किया, राजकुमार ने बागवानो और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और लोगों को आश्वासन दिया कि बागवानों का एप्पल मिशन का पूर्व का भुगतान कर दिया जायेगा।

राजकुमार ने बताया कि उनकी सरकार राज्य के विकास के लिये बेहतर कार्य कर रही है,और बागवानी के क्षेत्र में भी उत्तरकाशी जिले में लगातार प्रगति हो रही है।

राजकुमार ने एक सवाल के जवाब पर बताया कि जहां तक पीएम जेएसवाई सड़को का सवाल है,तो उन्होंने बताया कि विधानसभा के सभी सड़कों की एस आईटीआई जांच हो।

इसके अलावा पूर्व विधायक राजकुमार ने सभी लोगों को दीपावली और भैयादूज की शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर भाजपा जिला महामंत्री परसुराम जगुडी़, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशी मोहन राणा, बलदेव सिंह,मीना रावत, श्याम सिंह राणा,सीमा परमार,सोबेद्र सिंह, जगमोहन सिंह, नवनीत चौहान,सहित दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्र विकास खण्ड मोरी में आंकाक्षी विकास की आधारभूत संरचनाओं के बेहतर प्रबंधन को लेकर अधिकारी गम्भीरता पूर्वक कार्यों का संपादन करें: सीडीओ  

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:7.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

उत्तरकाशी:सीडीओ ने ली जिला, राज्य, केंद्र एवं वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश

admin

You cannot copy content of this page