Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम में कपाट बंद होने से पहले खोला गया मां यमुना मंदिर का खजाना — इस वर्ष 6.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, मंदिर समिति की आय 50 लाख रुपये… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

बड़कोट।भैय्या दूज पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाने से पहले परंपरा के अनुसार मां यमुना मंदिर का खजाना खोला गया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों की मौजूदगी में पूरे वर्ष की आय-व्यय का लेखा-जोखा तैयार किया गया।

 

मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रा सत्र 2025 में कुल 6 लाख 45 हजार श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचे। इस अवधि में श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दरबार में पूजा-अर्चना कर चढ़ावा अर्पित किया, जिससे करीब 50 लाख रुपये की आय मंदिर समिति को प्राप्त हुई।

 

मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल ने बताया कि प्राप्त आय का उपयोग मंदिर के रख-रखाव, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यात्रा मार्ग के सुधार, तथा धार्मिक आयोजनों में किया जाएगा। वहीं, समिति द्वारा भंडारा, विश्राम गृहों और सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की योजना भी बनाई जा रही

Related posts

अंकिता भंडारी मर्डर मामले में कांग्रेसीयों ने निकाला कैंडल मार्च और सीबीआई जांच की उठाई मांग… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

*देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता,ऊधमसिंह नगर में बंग भवन के नाम से बनाया जायेगा सामुदायिक भवन:मुख्यमंत्री

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:क्षेत्र पंचायत मोरी की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाई विभिन्न समस्याएं, डीएम ने दिए अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश

admin

You cannot copy content of this page