Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

लापरवाही।यमुनोत्री रोड पर रोडवेज और स्कूल बस की जोरदार टक्कर — CCTV में दोहरी लापरवाही उजागर, एक पर मुकदमा दर्ज… पढ़ें खबर।

 

 

 

बड़कोट।यमुनोत्री रोड पर बुधवार सुबह हुई रोडवेज बस और स्कूल बस की टक्कर में बड़ा हादसा टल गया। अब इस घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद दोहरी लापरवाही का मामला उजागर हुआ है।

 

फुटेज में साफ दिख रहा है कि रोडवेज बस चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जबकि स्कूल बस चालक ने मोड़ पर ही बच्चों को बैठाने के लिए बस बीच सड़क पर रोक दी थी। दोनों की लापरवाही से बच्चों की जान खतरे में पड़ गई।

 

पुलिस ने स्कूल प्रबंधन की तहरीर पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ धारा 281, 125, 324(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना थाना बड़कोट से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर हुई, लेकिन हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुँची। वहीं, अस्पताल से एंबुलेंस पहुँचने में दो घंटे लग गए, जिससे लोगों में आक्रोश है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से दोनों चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Related posts

अपर जिलाधिकारी ने सैनिक कल्याण परिषद की ली महत्वपूर्ण बैठक विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

जिला पत्रकार संघ के दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न नविन कार्यकारिणी विस्तार सुनील थपलियाल अध्यक्ष, सुरेंद्र नौटियाल महामंत्री चुने निर्विरोध…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने यात्रियों को किये फल वितरण

admin

You cannot copy content of this page