Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग पीजी कालेज में ‘जन सामान्य में सूचना का अधिकार’ विषय पर नुक्कड़ नाटक आयोजित… पढ़ें खबर।

 

 

 

कर्णप्रयाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में आज “जन सामान्य में सूचना का अधिकार” विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सूचना के अधिकार (Right to Information – RTI) की महत्ता के बारे में जागरूक किया गया। नाटक में बताया गया कि किस प्रकार नागरिक इस अधिकार का प्रयोग कर विभिन्न विभागों से आवश्यक जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं तथा शासन-प्रशासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित कर सकते हैं। नुक्कड़ नाटक में सोनाली बिष्ट, शालिनी मनराल, सुप्रिया, दीप्ति, पूजा, रोहित सोनियाल, भावना, संध्या, मेघाने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनमानस में जागरूकता फैलाना था, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने अधिकारों को समझें और उनका प्रभावी उपयोग कर सकें।
इस अवसर पर डॉ. मानवीरेंद्र कंडारी, डॉ. चंद्रावती, डॉ. नेहा तिवारी, श्रीमती स्वाति सुन्दरियाल तथा डॉ. मदन लाल शर्मा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related posts

आक्रोश ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंगद सिंह राणा के तबादले को निरस्त करने की लगाई गुहार, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

*चकराता महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर ऑनलाइन विचार गोष्ठी आयोजित*

admin

उत्तरकाशी:दो किलो तीन सौ ग्राम चरस के साथ पुलिस ने किया दो अभियुक्तों को गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page