Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में सम्पन्न हुई ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता,नन्दगाँव संकुल रहा ओवरऑल चैंपियन, तियां संकुल द्वितीय व कांडी-डामटा संकुल तृतीय स्थान पर…. पढ़ें खबर।

 

बड़कोट।प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सम्पन्न हुई इस प्रतियोगिता में दस संकुलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। ओवरऑल परिणाम में नन्दगाँव संकुल ने प्रथम, तियां संकुल ने द्वितीय तथा कांडी-डामटा संकुल ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
प्रतियोगिता का आयोजन बड़कोट हैलीपेड मैदान में किया गया। इसमें प्राथमिक वर्ग (बालक एवं बालिका) तथा सब-जूनियर वर्ग (बालक एवं बालिका) की एथलेटिक्स सहित कबड्डी, खो-खो, दौड़, लम्बी कूद, ऊँची कूद व अन्य खेल विधाओं की प्रतियोगिताएँ कराई गईं। मैदान में तीन दिनों तक खिलाडियों के कौशल, परिश्रम और जज्बे का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रतियोगिता के दौरान दर्शक दीर्घा में स्थानीय लोगों का भी खूब उत्साह देखने को मिला।
समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुखदेव रावत तथा नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों की प्रतिभा निखरती है बल्कि उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।समापन कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच बच्चों ने खेल भावना, अनुशासन और संस्कारों का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। आयोजन समिति ने समस्त उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन बच्चों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते रहेंगे।
इस अवसर पर अजबीन पंवार, योगेन्द्र असवाल, पदवेन्द्र राणा, सचिन राणा, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष जयदेव सिंह राणा, विजेन्द्र विश्वकर्मा, प्रताप राणा, श्रीमती पुष्पा रमोला, हरदेव सिंह भण्डारी, वर्फ़िया लाल केशवानी, शशिपाल चौहान , ललित पंवार, विजयराज असवाल, दिनेश असवाल, उमेद रावत, संजय पंवार, प्रकाश राणा, दिनेश जगुड़ी, रमेश पंवार, ओमप्रकाश डोभाल, सुभाष चन्द्र, श्रीमती सुनीता बौहान, सीता डोभाल, राखी रावत, सरिता रावत, प्रसन्ना डोभाल, नीतू असवाल, संगीता रावत, सरिता भारती, च्यारे बाल बोनी, वंदना बर्तवाल, कमलेश गौराणा, चन्द्रगोपाल, सूरज बुडोला सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Related posts

निर्दलीय प्रत्याशी बाबी पंवार को युवाओं और स्थानीय जनता समर्थन अब राष्ट्रीय दलों की उड़ी नींद।

Arvind Thapliyal

राज्य में पहली बार होगी परीक्षाफल सुधार परीक्षा,प्रदेशभर के 96 केन्द्रों पर 7 से 12 अगस्त तक होगी परीक्षा

Jp Bahuguna

बड़कोट:- शादी के लिए धरना दे रही लड़की के साथ मारपीट, हुई बेहोस, पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया, 6 महीने से मुगरा गांव में दे रही थी धरना, वीडियो मे देखे आप बीती,पढ़े पुरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page