Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री हाईवे बहाली की राह पर,फूलचट्टी तक खुला मार्ग, गुरुवार तक जानकी चट्टी तक बहाल होने की संभावना….. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

बड़कोट।लगातार तीन सप्ताह से बाधित यमुनोत्री नेशनल हाईवे श्रद्धालुओं के लिए अब धीरे-धीरे खुलने की ओर है। सोमवार देर सायं एनएच विभाग ने हाईवे को फूलचट्टी तक बना दिया। इससे यमुनोत्री धाम यात्रा बहाली की उम्मीदें तेज हो गई हैं।

 

एनएच के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि मार्ग खोलना आसान नहीं था। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने और सड़क के वॉशआउट होने के कारण बहाली का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। इंजीनियर और मशीन ऑपरेटरों ने जीवन को दांव पर लगाकर दिन-रात काम किया।

 

उन्होंने बताया कि जंगल चट्टी क्षेत्र में दलदल बन जाने से और कठिनाइयाँ आ रही थीं, जिन्हें धीरे-धीरे दुरुस्त किया जा रहा है।

वही लोनिवि अधिशासी अभियंता तनुज काम्बोज ने बताया कि फूलचट्टी से जानकी चट्टी तक मोटर रोड़ लोनिवि बड़कोट के पास है जहां मार्ग को बनने में दो से तीन दिन लग जाएंगे। सोमवार को मशीने वास आउट वाली जगह पर पहुँच गयी है सम्भवतः दो से तीन दिन में जानकी चट्टी तक मार्ग सुचारू कर दिया जायेगा।

उधर, यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए देश-विदेश से आए श्रद्धालु मार्ग खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाईवे बहाली के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।

Related posts

भाजपा संगठन का हुआ विस्तार दीपक बिजल्वाण और सत्येन्द्र राणा बने कार्य समिति के सदस्य और भी लंबी सूची…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

दुःखद ।गौशाला में पशुओं को चारा देने गए व्यक्ति को सांप ने डसा, मौत,नौगांव के भकोली गांव की दर्दनाक घटना, उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्सव ।जागृति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page