Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।छलेश्वर महादेव गृभगृह में हुये विराजमान हुआ विशाल भंडारा….. पढ़ें खबर।

 

 

नौगांव। रविवार को खाटल क्षेत्र के आराध्य देव छलेश्वर महादेव को गृभगृह में विराजमान कर दिया गया और सभी भक्तों ने क्षेत्र के सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
छलेश्वर महादेव 11 गांव के आराध्य देव हैं और क्षेत्र भ्रमण के बाद चोपड़ा थान में विराजमान कर दिये गये जहां खाटल क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजदूगी में देव डोली के साथ तांदी नृत्य हुआ उसके बाद देव माली सुमित नौटियाल ने पुजा अर्चना कर छलेश्वर महादेव को गृभगृह में एक वर्ष के लिये विराजमान किया।
मालूम हो कि छलेश्वर महादेव के तीन थान हैं जिसमें देवल,सिंगुणी, चोपड़ा मुख्य थान हैं और छलेश्वर महादेव बारी बारी से से तीनों थानों में विराजतें हैं,इस वर्ष केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा के बाद छलेश्वर महादेव को चोपड़ा थान में विराजमान कर दिया गया जहां श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के अवसर पर देव माली सुमित नौटियाल, लोकेंद्र दत्त नौटियाल,महिमानंद उनियाल,विरेद्र नौटियाल,सोबत राणा,संजय चौहान, अरविन्द रावत सहित माली पुजारी उपस्थित रहे।

Related posts

सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करें: सेमवाल 

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री आने-जाने वाले मुख्य मार्ग की दुर्दशा को देख अनायास ही लोग कह सकते हैं कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क,सरकार की छवि खराब की साजिश,। पढ़े पूरी खबर…….

हर्षिल- मुखवा में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर व्यवस्था चकाचौंध डीएम ने विभिन्न विभागों एवं सगठनों को युद्ध स्तर पर तैनात रहने के निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page