Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।बाबा बौखनाग महाराज गृभगृह में विराजे, भक्तों ने मांगा सुख शांति और समृद्धि का आशीर्वाद… पढ़ें।

 

 

 

 

नौगांव ।मुंगरसन्ति क्षेत्र में आज देवों के महादेव बाबा बौखनाग महाराज आज रविवार को कफनौल थान के गृभगृह में विराजमान हुये जहां वहां पर भारी बारिश के चलते भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा बौखनाग के दर्शन किये।

बाबा बौखनाग शनिवार सांम को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कफनौल गांव पंहुचे जहां ग्रामीणों ने बाबा बौखनाग के आगमन पर स्वागत हुआ वहां उपस्थित लोगों ने हरेली, केदारपति,धूप,चुनरी, सिरफल, चढ़ाकर बाबा बौखनाग का स्वागत किया‌।

बाबा बौखनाग महाराज अपने मूल थान कफनौल में विराजमान होने से पहले देव माली संजय डिमरी ने विधिवत पुजा अर्चना की और उसके बाद बाबा बौखनाग को गृभगृह के अंदर विराजमान किया उसके बाद भक्तों ने विधिवत बाबा बौखनाग के दर्शन किये और चारों तरफ हो रही अतिवृष्टि को लेकर लोगों को सुरक्षित रहने की कामना की।

देव माली संजय डिमरी ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और सभी को सुरक्षित रहने का वचन दिया।

बाबा बौखनाग महाराज के चार थान हैं और बारी बारी से सभी थानों में विराजतें हैं जिसमें कफनौल, भाटिया,कन्सेरू, नंदगांव, हैं और एक एक वर्ष महाराज सभी थानों में विराजतें हैं।

देव माली संजय डिमरी ने बताया कि बाबा बौखनाग महाराज की माया को कोई नहीं जानता जिसमें सिलक्यारा टनल में फंसे 41लोगों की जान जब खतरे में थी तो बाबा बौखनाग ने जो चमत्कार दिखाया वह दुनिया के सामने है,आज कफनौल थान में बाबा बौखनाग गृभगृह में विराजमान हो गये हैं और अब एक वर्ष तक कफनौल में ही पुजा अर्चना और दर्शनार्थ होंगे।

इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती अनीता पंवार,देव माली संजय डिमरी, श्याम डोभाल,धर्मानंद डिमरी,त्रेपन डिमरी,गुलाब सिंह, जवाहर सिंह, चंद्रमोहन पंवार,सुरत सिंह पंवार,संतोष डिमरी, केदार सिंह चौहान,जुन सिंह,गोलू डोभाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, पूर्व विधायक मालचंद,सहित माली पुजारी और श्रद्वालु उपस्थित रहे।

Related posts

हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति का मूल आधार ’’वसुधैव कुटुम्बकम’’ है,यही हमारे देश की 140 करोड़ जनता का मूल संस्कार भी है:मुख्यमंत्री

Jp Bahuguna

आज यहां लागू रहेगी धारा-144,उलंघन करने वालों पर होगी शख्त कार्यवाही

admin

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने दिए अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश

admin

You cannot copy content of this page