Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने पंहुची पोकलैंड मशीन की बैटरी चोरी दी पुलिस को सूचना…. पढ़ें खबर।

 

 

बड़़कोट।आपदा के लिहाज से संवेदन शील यमुनोत्री नेशनल हाईवे को बंद होने पर खोलने के लिए तैनात पोकलैंड मशीन की बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। एनएच विभाग ने पुलिस को इसकी सूचना दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनोत्री रोड़ पर हनुमानचट्टी व जंगलचट्टी के बीच रोड़ को खोलने में जुटी पोकलैंड मशीन की किसी अज्ञात लोगों ने बैटरी निकाल ली जिससे उसके स्टार्ट करने में दिक्कत आ गयी है। सहायक अभियंता धीरज गुप्ता ने बताया कि जंगल चट्टी में विगत दिवस रोड़ बन्द होने पर पोकलैंड मशीन द्वारा रोड़ खोली गई थी, लगातार रोड़ बन्द के अंदेशा से उक्त मशीन को हनुमानचट्टी से ढेड़ किमी आगे खड़ा किया हुआ था और वुधवार की रात्रि में उक्त मशीन की बैटरी गायब थी जैसे ही दूसरे दिन ऑपरेटर पहुँचा तब पता लगा कि मशीन का बैटरा गायब है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि उक्त मामला संज्ञान में आया है जानकी चट्टी पुलिस को जांच कर कार्यवाही के लिए कहा गया है।

Related posts

नमो कबड्डी प्रतियोगिता में बड़कोट की की टीम रही विजेता।

Arvind Thapliyal

बीआरओ राष्ट्र निर्माण के कार्य में मिशन कर्म योगी की तरह अपना अहम योगदान देता रहा है:-पुष्कर सिंह धामी

admin

यमुनोत्री:- कार्यकर्ताओं की नवज टटोलने पहुँची प्रदेश प्रभारी,केंद्र व राज्य सरकार की विकासकारी योजनाओं को गांव-गांव पहुचाएं कार्यकर्ता—-वर्मा

admin

You cannot copy content of this page