Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सरोज पंवार दूसरी बार बनी नौगांव विकासखण्ड की प्रमुख और सीमा चौहान जेष्ठ प्रमुख… पढ़ें खबर।

 

 

नौगांव। विकासखण्ड नौगांव में ब्लाक प्रमुख के लिये हुये मतदान में सरोज पंवार के पक्ष में 23मत पड़े और भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी शीतल गौड को 17मत जिसमें सरोज पंवार को दूसरे बार विकासखण्ड नौगांव का ब्लाक प्रमुख घोषित किया।
इसके अलावा जेस्ट उप प्रमुख के लिये सीमा चौहान को 23 मत प्राप्त हुये और कनिष्ठ प्रमुख के लिये कुलदीप कुमार को 23 मत पड़े यानी की सभी उम्मीदवारों ने छ:छ: मतों के अंतर से जीते।
परिणाम घोषित होने के बाद विजय प्रत्याशी सरोज पंवार के समर्थकों के विजय जुलूस निकाला जिसमें नगरपालिका बड़कोट के अध्यक्ष विनोद डोभाल सहित अजवीन पंवार सहित सैकड़ों समर्थकों ने विजय जुलूस में हिस्सा लिया।
मालूम हो कि सरोज पंवार पूर्व में भी नौगांव विकासखण्ड की ब्लाक प्रमुख थी और अब फिर से सरोज पंवार को नौगांव विकासखण्ड की ब्लाक प्रमुख बनाया गया जिसमें समर्थकों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
परिणाम घोषित होने के बाद नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार ने अपने सभी समर्थकों का आभार जताया और बताया कि वह दूसरे बार नौगांव विकासखण्ड की ब्लाक प्रमुख बनी है और उनका उद्देश्य विकासखण्ड का चहुंमुखी विकास करना होगा।

Related posts

विश्व विद्यालय ने महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं का किया गलत मुल्यांकन.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

लोनिवि कर्मियों के सेवानिवृत्त पर विदेश से आये सनातनी श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे के साथ जमकर किया नृत्य,बनी जाम की स्तिथि ,पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

आस्था।धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल लाल की भजनों से गुंजा तिंया गांव… पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page