Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सफलता।ओजरी में बैली ब्रिज से आवाजाही सुचारू, 12 दिन लगे मार्ग खुलने में…. पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी के समीप बैली ब्रिज तैयार होने के बाद गुरुवार देर शाम वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। 12 दिन से बाधित यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से आवाजाही सुचारू होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। फंसे हुए यात्री वाहन

12 दिन बाद अपने गंतव्यों को निकले हैं।

हालांकि, अभी ब्रिज से छोटे और हल्के वाहनों की आवाजाही हो रही है। पहले फंसे हुए वाहनों को वापस जाने दिया जा रहा है।

सिलाई बैंड वाला हिस्सा वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने के बाद यहां यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी में बैली ब्रिज का निर्माण जारी था, जो कि गुरुवार शाम करीब छह बजे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू हो सका। एनएच के ईई मनोज रावत का कहना है कि क्षेत्र में हर दिन लगातार घंटों हो रही बारिश के कारण ब्रिज निर्माण में बाधाएं आई, लेकिन गुरुवार को ब्रिज से आवाजाही शुरू हो गई है।

 

बता दें कि मार्ग बाधित रहने से यमुनोत्री धाम की यात्रा पिछले 12 दिन से बाधित थी।

Related posts

यमुनाघाटी और गंगाघाटी में सीएयू का मीडियम पेसर टैलेंट हंट ट्रायल सम्पन्न, युवा गेंदबाजों ने दिखाई प्रतिभा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :पी एल वी, अधिवक्ता, छात्र -छात्राओं व कार्मिकों को दिया आपदा से बचाव संबंधित प्रशिक्षण

Jp Bahuguna

ग्राम पंचायत के पेयजल के मूल श्रोत का हुआ जीर्णोद्धार ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान का किया धन्यवाद…

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page