Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गृभगृह से बाहर निकले रूद्रेश्वर महादेव उमड़ा आस्था का जनसैलाब,कल होगा डांडा देवराणा का राजकीय मेला….पढे खबर।

 

 

 

 

 

नौगांव । यमुनाघाटी के 65गांव के आस्था के प्रतिक आराध्य देव रूद्रेश्वर महादेव आज वृहस्पतिवार को विधि-विधान से अपने गृभगृह देवलसारी थान बहार निकलकर अपने भक्तों को दर्शन दिये जहां सैकड़ों की संख्या में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

रूद्रेश्वर महादेव के कपाट खुलने को लेकर यमुनाघाटी में भारी उत्साह रहा और आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवलसारी थान पहुंचे जहां रूद्रेश्वर महादेव के दर्शन किये और लोगों ने मन्नत मांगी।

देवलसारी थान से रूद्रेश्वर महादेव की पुजा अर्चना होने के बाद देव डोली आज धारी अल्ली,नैणी,पिसाऊं होकर रात्रि विश्राम किमी गांव करेगी जहां से सुबह रस्टाडी़,कंडाऊ होकर ठीक 12बजे देव डोली डांडा देवराणा मेले पंहुचेगे जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करेंगें।

मान्यताओं के अनुसार रंवाई घाटी के सबसे बड़ा मेला पौराणिक मान्यताओं के अनुसार होगा और ठीक चार बजे नांग मुडेंई से रूद्रेश्वर महादेव के देव माली मुर्ति दर्शन करायेंगे और मेलार्थि आशीर्वाद लेंगे।

गृभगृह से बाहर निकले पर देव माली विशालमणी नौटियाल,प्रमोद नौटियाल, देव माली संकित थपलियाल, पीताम्बर दत्त, सुनिल नौटियाल,सभाषद नौटियाल लता नौटियाल, मंदिर समिति अध्यक्ष जयवीर परमार, सचिव विपिन रमोला जयेंद्र सिंह राणा,सोवेद्र रावत,गिरवीर परमार,श्रीचंद राणा,विजय सिंह,विजय पाल सहित माली पुजारी उपस्थित रहे।

Related posts

*उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी में कार्मिकों को दिया गया एक दिवसीय कार्यालयी प्रशिक्षण*

admin

उत्तरकाशी :अब कुछ घंटों का इंतजार, सकुशल बाहर आएंगे सभी मजदूर,ड्रिलिंग में आई बाधा को हटाया गया, 46.08 मीटर हुई ड्रिलिंग

Jp Bahuguna

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की मुस्तैदी से हैली सेवा बनी संजीवनी,प्रसव पीड़ा में महिला को भेजा हायर सेंटर…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page