Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

स्वच्छ भारत अभियान को लगता पलिता यमुनोत्री के मुख्य पड़ाव में गंदगी का अंबार…. पढ़े खबर।

 

 

 

 

बड़कोट। यमुनोत्री धाम व आसपास का क्षेत्र स्वच्छता की ओर बढ़ तो रहा है लेकिन गंदगी के ढेर अभी भी कई स्थानों पर नजर आ रहे हैं। नारायणपुरी के पास एन एच रोड़ के नीचे गंदगी का ढ़ेर बीमारियों को न्यौता दे रहा है। यहां पर सफाईकर्मियों द्वारा एक जगह पर कूड़ा फेंका जाता है जिससे मच्छर ,मक्खी पनप रहे हैं।

समाजसेवी अरविंद रावत और वीरेंद्र कफोला ने बताया कि कूड़ा उठाने वाली जिला पंचायत की गाड़ी व सफाई कर्मिआकर कूड़ा फेंक जाते हैं , होटलों का कचरा व कस्बे का कचरा यहां डाला जाता है जिसपर पशु मुंह मारते नजर आते हैं। गंदगी का ऐसा आलम है कि यहां से निकलना भी मुश्किल है। लोगों का कहना है कि कूड़ा बीनने व उठाने के लिए कर्मचारी रोजाना नहीं आते हैं। सफाई कर्मी भी सिर्फ गली व रोड़ में झाडू लगा कर चले जाते हैं। कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या हर रोज बढ़ती जा रही है। जानकी चट्टी ,खरशाली के अधिकतर क्षेत्र में स्थान-स्थान पर कूड़े के ढेर लगे हैं। यमुनोत्री धाम के तहत कम से कम आधा दर्जन स्थल तो ऐसे है जिनमें सफाई व्यवस्था पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। सफाई कर्मियों की यह कार्यशैली भी कूड़े कचरे के उठाव में बहुत बड़ी बाधक बनी हुई है। जिला पंचायत ,सुलभ शौचालय की सफाई व्यवस्था दम तोड़ती नजर आ रही है।

इन क्षेत्रों में है अधिक समस्या यमुनोत्री धाम ,जानकी,खरशाली के आसपास में कूड़ा निस्तारण की योजना कहीं भी प्रभावी नजर नहीं आ रही है। यहां स्थान स्थान पर लगे गंदगी, कूड़े के ढ़ेर के दावों की पोल खोलते नजर आते हैं।नारायणपुरी में एन एच रोड़ के नीचे कूड़े का विशाल ढ़ेर जो संक्रामक बीमारियों के प्रसार को कहीं ना कहीं बढ़ावा देने का काम कर रहा है।

Related posts

Uttarkashi:पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुक्ति के तहत हजारों छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों को बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति के प्रति किया गया जागरूक

Jp Bahuguna

पुस्तकालयों के महत्व पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में शैक्षणिक ग्रथालयों, साहित्य का बदलता स्वरूप विषय पर हुई विशद चर्चा,स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय डोईवाला में हुआ आयोजन…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:AHTU व ADTF की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको के बीच किया जन सहभागिता कार्यक्रम

admin

You cannot copy content of this page