Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री में मजदूरों की समस्याओं को लेकर यमुनोत्री पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र… पढ़ें खबर।

 

 

 

बड़कोट /उत्तरकाशी ।उत्तराखंड चारधाम यात्रा के प्रथम धाम यमुनोत्री में जानकीचट्टी से पैदल मार्ग पर संचालित घोड़ा – खच्चर व अन्य मजदूरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने सूबे के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भेजा है!

यमुनोत्री क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने पत्र में उल्लेख किया है कि यमुनोत्री धाम की यात्रा संचालन में घोड़ा -खच्चर संचालको, मजदूरों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है, तथा यहाँ आने वाले श्रधांलुओं को पैदल मार्ग पर जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक सुलभ व सस्ती सेवाएं उपलब्ध करवाते हैँ, लेकिन जानकीचट्टी में जिला पंचायत द्वारा संचालित कुल्ली एजेंसी के द्वारा घोड़ा -खच्चर संचालको व मजदूरों के साथ सहयोगात्मक ब्यवहार नहीं किया जा रहा है, जिला पंचायत द्वारा प्रतिदिन घोड़ा -खच्चर संचालकों से बीमा के नाम पर पचास रूपये की वसूली कर लाखों रूपये इकट्ठे किये जा रहे हैँ लेकिन घोड़े या खच्चर की मृत्यु होने पर उनके संचालक या मालिक को बीमा राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण यहाँ घोड़ा -खच्चर संचालकों, मजदूरों में रोष ब्याप्त है!पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि यमुनोत्री धाम की यात्रा संचालन में ब्यवधान उतपन्न न हो, इसके मध्यनजर जिला पंचायत को अपने स्तर से निर्देशित कर ब्यवस्था को बनाये रखें, जिससे संचालकों व मजदूरों का रोष समाप्त हो सके!उत्तराखंड चारधाम यात्रा के प्रथम धाम यमुनोत्री में जानकीचट्टी से पैदल मार्ग पर संचालित घोड़ा – खच्चर व अन्य मजदूरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने सूबे के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भेजा है!

यमुनोत्री क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने पत्र में उल्लेख किया है कि यमुनोत्री धाम की यात्रा संचालन में घोड़ा -खच्चर संचालको, मजदूरों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है, तथा यहाँ आने वाले श्रधांलुओं को पैदल मार्ग पर जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक सुलभ व सस्ती सेवाएं उपलब्ध करवाते हैँ, लेकिन जानकीचट्टी में जिला पंचायत द्वारा संचालित कुल्ली एजेंसी के द्वारा घोड़ा -खच्चर संचालको व मजदूरों के साथ सहयोगात्मक ब्यवहार नहीं किया जा रहा है, जिला पंचायत द्वारा प्रतिदिन घोड़ा -खच्चर संचालकों से बीमा के नाम पर पचास रूपये की वसूली कर लाखों रूपये इकट्ठे किये जा रहे हैँ लेकिन घोड़े या खच्चर की मृत्यु होने पर उनके संचालक या मालिक को बीमा राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण यहाँ घोड़ा -खच्चर संचालकों, मजदूरों में रोष ब्याप्त है!पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि यमुनोत्री धाम की यात्रा संचालन में ब्यवधान उतपन्न न हो, इसके मध्यनजर जिला पंचायत को अपने स्तर से निर्देशित कर ब्यवस्था को बनाये रखें, जिससे संचालकों व मजदूरों का रोष समाप्त हो सके!

Related posts

गीठ पट्टी के बाडिया गांव में होगा भव्य श्री विष्णु महापुराण व्यासपीठ पर राष्ट्रीय सन्त डॉ दुर्गेश महाराज का बड़कोट में हुआ भव्य स्वागत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

दुःखद :गहरी खाई में गिरा बुजुर्ग, दर्दनाक मौत, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

Jp Bahuguna

बड़ी खबर :अगले दो दिन प्रदेश के स्कूलों में कर्मचारियों सहित अवकाश, आदेश जारी

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page