Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हिम्मत बुलंद है अपनी,पत्थर-सी जान रखते हैं, कदमों तले जमीं तो क्या, हम आसमान रखते हैं’,यह कहानी 36वर्षीय राहुल कुमार की है… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। ‘हिम्मत बुलंद है अपनी,पत्थर-सी जान रखते हैं, कदमों तले जमीं तो क्या, हम आसमान रखते हैं’, यह पंक्तियां बिहार के 36 वर्षीय राहुल कुमार पर सटीक बैठती हैं। इसे राहुल की हिम्मत और आस्था ही कहेंगे कि दो पैरों से लाचार होने के बावजूद वह चारधाम दर्शन को यहां पहुंचे हैं। उन्होंने केदारनाथ और यमुनोत्री की यात्रा अपने बूते पर आसानी से की । बिहार के जिला ललन्दा के ग्राम प्रेमनविद्या नगर नौसा निवासी राहुल कुमार बचपन से ही पोलियोग्रस्त हैं। उनके दोनों पैर घुटने से नीचे काम नहीं करते। सो, वह घुटनों और हाथों के बल पर ही चल-फिर पाते हैं, मगर राहुल ने इस दिव्यांगता को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। ईश्वर पर अटूट आस्था रखने वाले राहुल अब तक देश के प्रख्यात मंदिरों के दर्शन कर चुके हैं। मगर, अब वह सबसे कठिन हिमालय के चारधामों की यात्रा पर आए हैं। राहुल कहते हैं कि उत्तराखंड के चारों धाम गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ व केदारनाथ की यात्रा उनके लिए थोड़ा कठिन जरूर है। मगर, मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी दम तोड़ देती हैं। कहते हैं, मैंने केदारनाथ और यमुनोत्री की चढ़ाई बिना किसी मदद के स्वयं चढ़ी है। राहुल ने बताया कि दिव्यांगजनों के प्रति समाज की मानसिकता काफी बदल चुकी है। समाज का हर वर्ग उनके सहयोग को आगे आ रहा है। कहा कि दिव्यांगों को सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचने में अभी भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि राज्य सरकार ऐसे स्थानों पर सीढ़ियों के साथ दिव्यांगों के लिए रैंप का निर्माण कराये। ताकि वह बिना मदद के ऐसे दुर्गम स्थलों पर पहुंच सकें।

Related posts

उत्तरकाशी:- मौसा का रिश्ता हुआ तार तार, विवाहिता बेटी का अपहरण,पुलिस से नाराज परिजन पहुँचे एस डी एम कार्यालय, दिया धरना,पढ़े पूरी खबर……..

admin

*20 व 24 मार्च को होटल, रेस्टोरेंट और होम-स्टे के लंबित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष कैंप आयोजित।*

Team Yamunotri Express

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा : फिजिक्स के पेपर में नकल करते हुई पकड़ी गई इंटर की छात्रा

admin

You cannot copy content of this page