Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

साईं सृजन पटल के संयोजक ने पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण का आह्वान… पढ़ें खबर।

 

 

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘साईं सृजन पटल’ के संयोजक ने कहा कि अपने घर-आंगन से ही पौधारोपण की शुरुआत करें। कहा गया है कि ‘चेरिटी बिगिन्स एट होम’ अर्थात अच्छे काम की शुरुआत घर से ही करनी चाहिए। पेड़ लगाने से न केवल हरियाली बढ़ती है,बल्कि यह जैव विविधता को भी संरक्षित करता है। पेड़ पशु-पक्षियों को भी प्राकृतिक आश्रय प्रदान करते हैं। पेड़ ही हमारी धरती के आभूषण हैं,जो वातावरण को ताजगी और शुद्धता देते हैं। पेड़ आक्सीजन का सबसे प्रमुख स्रोत है,जो हमे जीवन की मूलभूत आवश्यकता प्रदान करता है। जन्म दिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य शुभ अवसरों पर अपने घर पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। उपहार स्वरूप भी एक छोटे गमले में लगा पौधा ही भेंट करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि ‘साईं कुटीर’ परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फूलों-फलों और औषधीय पेड़ लगाये गये हैं। ‘प्राण वायु’ अभियान के संयोजक सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा.एस.डी.तिवारी ने हल्द्वानी से अपने संदेश में ‘साईं कुटीर परिसर’ को ‘आक्सीजन पार्क’ की संज्ञा दी है। श्रीमती नीलम तलवाड़ और अक्षत नित्य प्रति इन पेड़-पौधों की देखभाल करते हैं।

Related posts

दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों को विधिक बहुद्देशीय शिविर में बांटे प्रमाण पत्र… अमन उनियाल सहित दर्जनों छात्रों को किया सम्मानित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

एसडीसी फाउंडेशन ने विधानसभा चुनाव-2022 पर आठवीं और अंतिम रिपोर्ट जारी की, पिछले दशक मे सबसे ज्यादा 30 प्रतिशत मतदाता बढ़ोत्तरी उत्तराखंड में…पढ़े पूरी खबर….

admin

संघर्ष से सशक्त नेतृत्व तक: पौड़ी के नरेन्द्र प्रसाद टम्टा की तीन दशक लंबी जनसेवा की यात्रा

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page