Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कार्रवाई।अफीम तस्कर को बडकोट पुलिस ने 151.77 ग्राम अवैध अफीम के साथ किया गिरफ्तार…. पढ़ें खबर।

 

 

 

बड़कोट।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025 के अंतर्गत चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने अवैध मादक पदार्थ/द्रव्य की तस्करी, व्यापार में संलिप्त तस्करों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने एवं धरपकड़ किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में क्षेत्राधिकारी बडकोट महोदय के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत*के नेतृत्व में बडकोट पुलिस द्वारा एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

कल दिनांक 28.05.2025 को समय 17.55 बजे si गंभीर तोमर पुलिस टीम के साथ खरसाली पुल जानकीचट्टी पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व आने जाने वाले वाहनो की चैकिंग कर रही थी तो चैकिंग के दौरान मनोज कुंवर पुत्र जोत सिंह निवासी ग्राम भीतरी पट्टी पर्वत थाना मोरी जिला उत्तरकाशी को रोककर तलासी ली गई तो उक्त व्यक्ति के कब्जे से करीब 151.77 ग्राम अवैध अफीम बरामद होने पर उक्त व्यक्ति को मौके पर गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना बडकोट पर 20/25 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

Related posts

टिहरी गढ़वाल:कक्षा एक से बारहवीं तक के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में कल छुट्टी

admin

गड़बड़झाला।बजलाड़ी में करोड़ों के खेल की आशंका! फीडर मौजूद होने के बावजूद बिछाई नई लाइन, यूपीसीएल पर सरकारी धन की बर्बादी का आरोप… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

नगर पालिकाध्यक्ष ने कोरोना वरियर्स को स्मृति चिन्ह,और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित ,सम्मान पाने वालों में कौन कौन थे, पढ़े पूरी खबर

admin

You cannot copy content of this page