Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ब्रेकिंग। पुरोला विधानसभा के पूर्व विधायक राजकुमार को बनाया राज्य मंत्री,जिले में खुशी लहर।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।उत्तराखंड राज्य में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में 11नेताओं को दायितवधारी मंत्री बनाया है जिसका लंबे समय इंतजार कीया जा रहा था।
उत्तराखंड राज्य सरकार के दायित्वों की इस सूची में उत्तरकाशी जिले को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमें पुरोला विधानसभा से पूर्व विधायक राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का दायित्वधारी मंत्री बनाया है जो जनपद के लिये एक अच्छी खबर‌ है।
पुरोला के पूर्व विधायक राजकुमार ने बताया कि प्रदेश की धामी सरकार ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है और राजकुमार ने प्रदेश नेतृत्व का और वरिष्ठ श्रेष्ठ मंत्रीओ और भाजपा संगठन का आभार जताया है और इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की बात कही है।
बतादें कि पूर्व विधायक राजकुमार ने भाजपा के लिये अपनी विधायिकी त्यागी थी उसी का आज यह पुरूस्कार दिया है।
‌‌राजकुमार ने प्रदेश की धामी सरकार का आभार जताया है और बागवानी के क्षेत्र में प्रदेश की सेवा करने की बात कही है।

Related posts

उत्तरकाशी:बड़कोट थाना पुलिस को मिली सफलता,955 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

admin

उत्तरकाशी जिले में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व इगास बग्वाल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:नदी में स्नान करते समय एक ब्यक्ति तेज धारा में बहा, खोजबीन व रेस्क्यू कार्य जारी

admin

You cannot copy content of this page