Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्था विसंगतियों को लेकर मजदूर संघ ने मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन उठाई यह मांग… पढ़ें खबर।

बड़कोट।यमुनोत्री धाम यात्रा मजिस्ट्रेट को यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं पर विसंगतियों के समाधान हेतु मजदूर यूनियन के अध्यक्ष श्री अरविंद रावत जी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।

जिसमें घोड़ा खच्चर डंडी कंडी मजदूरों की रोटेशन व्यवस्था संचालन ईमानदारी और मजबूती से किया जाए।

जिला पंचायत द्वारा बीमा शुल्क के नाम पर घोड़े खच्चर चालकों से जो 50 रुपए लिए जा रहे हैं और अभी तक किसी भी घोड़े खच्चर चालकों को उनके मृत घोड़े का मुआवजा राशि 50 हजार रुपए तत्काल दिया जाए।

जिला पंचायत द्वारा फूलचट्टी में ईको टैक्स के नाम से जो बैरियर लगाया गया है उसे तत्काल वाहन चालकों और जनहित में हटाया जाए।

साथ ही जो घोड़े खच्चरो के फर्जी पंजीअरण किए जा रहे हैं उनकी जांच होनी चाहिए और उनके एक घोड़े का एक ही पंजीकरण बनाया जाए।

ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष श्री अरविंद रावत मजदूर संघ, यमुनोत्री यात्रा संचालन समिति, महाबीर पंवार माही, ज्योति प्रसाद उनियाल, दीपक रावत, सचिन चौहान, वीरेंद्र परमार, महावीर बिष्ट, रूपा लाल, रणबीर राणा, राकेश रावत, बुद्धि सिंह पंवार, किशन रावत, चैन सिंह पंवार, मुकेश चौहान, अजयपाल रावत , कुलदीप राणा आदि शामिल थे।

Related posts

दर्दनाक हादसा:-बस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत की आशंका, मृतकों में स्कूली छात्र भी शामिल

admin

उत्तरकाशी:आजादी का अमृत महोत्सव-नौगांव में विधायक ने किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

admin

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में उत्तरायणी संस्था के तत्वावधान में करिअर काउंसिलिंग हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page