Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर।कांजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते 04 वन तस्करों को उत्तरकाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार,अग्रिम कार्रवाई को किया वन विभाग के सुपुर्द…

 

 

 

 

मोरी।उत्तरकाशी पुलिस द्वारा थाना मोरी क्षेत्रान्तर्गत कांजल काठ की लकड़ी की तस्करी करते 4 वन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल ने सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रहते हुये संदिग्ध व्यक्ति, वाहन व गतिविधियों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 9.05.2025 को मोरी-नैटवाड़ रोड़ पर छिवाड़ा खड्ड के पास चैकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध वाहन संख्या UK07DD-4924 (इनोवा कार) को रोककर चैक किया गया जिसमें चालक उवेश सहित हरक बहादुर, धनराज बुद्धा व देवराज बैठे थे, वाहन की तलाशी करने पर वाहन से 332 नग प्रतिबंधित कांजल काठ की कटोरेनुमा लकड़ी के टुकड़े बरामद किये गये।

पूछताछ करने पर वन तस्करों द्वारा बताया गया कि वह मोरी क्षेत्र के जंगलों से लकड़ी को लाकर सहारनपुर क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने वन विभाग नैटवाड सुपिन रेंज की टीम को मौके पर बुलाकर अभियुक्त गणों को बरामद माल के साथ अग्रिम कार्रवाई हेतु वन विभाग के सुपुर्द किया गया।

Related posts

आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढेगा उत्तरकाशी जनपद: सीडीओ

Arvind Thapliyal

घोड़े-खच्चरों में इक्वाइन इंफ्लूएंजा संक्रमण से केदारनाथ में घोड़े-खच्चर बीमार होने खबर के उत्तरकाशी जिला प्रशासन भी अलर्ट यमुनोत्री क्षेत्र में इस तरह की बीमारी रोकने के लिए सिलाई बेंड में क्वारंटाइन सेंटर हो रही जांच……. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर :महिला ग्राम प्रधान रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page