Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर ने विभिन्न सड़कों का किया लोकार्पण… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

मोरी ।पुरोला विधानसभा के विकास खण्ड मोरी के सिंगतूर पट्टी में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत राज्य सेक्टर से (1). 213.74 लाख की लागत से निर्मित गुराड़ी पेंसर मोटर का डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण , (2). 187.68 लाख की लागत से निर्मित परिवर्तित समरेखण वरूणावत मोटर मार्ग का किमी 10 -12 में डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य , (3). 167.02 लाख की लागत से निर्मित देवरा हल्टाड़ी मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य एवं (4) 149.79 लाख की लागत से निर्मित मिंयागाड़ कुनारा मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लोकार्पण किया।

इस दौरान ग्राम पेंसर वासियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर जोरदार स्वागत किया ।

इस मौके पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि आज फल पट्टी सिंगतूर की इन चारों सड़कों के डामरीकरण होने से स्थानीय ग्रामीणों किसानों एवं बागवानों को यातायात में सुलभता हो रही है पहले इन मार्गों की बहुत दयनीय स्थिति थी आज पूरे क्षेत्र में लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

राज्य सेक्टर से इन में मोटर मार्गों का सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण किया गया है धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है पुरोला विधानसभा में ऐतिहासिक विकास के कार्य इन तीन वर्षों में हुए हैं इससे पहले भी बीते कल विधायक द्वारा सिंगतूर पट्टी में ही प्रगतिनगर डाबरा मोटर मार्ग के कटिंग के कार्य का भूमि-पूजन शिलान्यास किया गया।

आज इस मौके पर सुखदेव सिंह राणा मण्डल महामंत्री मोरी चमन रावत जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, कॉन्ट्रैक्टक्टर राजेन्द्र सिंह राणा, द्वारिका प्रसाद, जगदीश रांगड़ , सतीश चौहान,रणदेव राणा, प्रबियान रावत , निजी सचिव उमेन्द्र आस्टा, दर्शन पंवार, अनिल रावत, राजेश नौटियाल, सोहन रावत ,सूरतान लाल , राजेश बहुगुणा, जगदीश डिमरी, सुनिल रांगड , देवेश्वर लाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत क्षयरोगियों को मुख्य चिकित्साधिकारी ने बांटे पोषण किट….पढे

Arvind Thapliyal

त्रिवेंद्र ने काला भू कानून लादकर किया महापाप : तिवारी ,तत्काल भू कानून निरस्त करने की मांग पर दिया जोर

admin

मुख्यमंत्री ने टिहरी में किया 415 करोड़ की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page