Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन परियोजना को मिली सीआरएस से मंजूरी, स्पीड ट्रायल सफल उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी को नई गति और सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया… पढ़ें खबर।

 

देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन परियोजना को मिली सीआरएस से मंजूरी, स्पीड ट्रायल सफल उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी को नई गति और सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया… पढ़ें खबर।

 

देहरादून।देवबंद-रुड़की नई रेलवे लाइन परियोजना की 29.55 किलोमीटर लंबाई को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की मंजूरी मिल गई है। इस खंड पर हाल ही में 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया। इस नई लाइन के चालू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच रेलवे की दूरी लगभग 40 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के लोगों के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगी और क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार एवं व्यापार को नई ऊंचाइयां देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता रही है, और देवबंद-रुड़की रेल लाइन उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मैं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का भी विशेष धन्यवाद करता हूं, जिनके मार्गदर्शन में यह परियोजना तेज़ी से आगे बढ़ रही है।”

Related posts

निकायों में जिलाधिकारी ने नियुक्त किये प्रभारी प्रशासक।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी: 50 पव्वे अंग्रेजी व 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

admin

चिन्यालीसौड़ से सुमन बडोनी सहित दर्जनों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page