Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सीओ ने प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों को दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण।

 

 

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में आज 24.01.2024 को सुरेन्द्र सिंह भण्डारी,पुलिस उपाधीक्षक बडकोट*द्वारा प्रशिक्षु राजस्व उ0नि0 को थाना बडकोट में पुलिस कार्यप्रणाली एवं अपराध की विवेचना/जांच से सम्बन्धित व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उनके द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को पुलिस प्रपत्रों की जानकारी, आरोप पत्र तैयार करने, अपराधों तथा उनसे सम्बन्धित दण्ड की प्रक्रिया/जानकारी, थाने की संरचना एवं कार्य व्यवहार, FIR दर्ज करने, अभियोजन की जानकारी के साथ साथ कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर प्रशिक्षण दिया गया। थाने के महत्वपूर्ण रजिस्ट्ररों से भी अवगत कराते हुये रजिस्ट्रर इंद्राज करने की जानकारी दी गयी।

 

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बडकोट संतोष सिंह कुंवर द्वारा भी प्रशिक्षु राजस्व उपनिरीक्षकों को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं कार्य व्यवहार की जानकारी दी गयी।

Related posts

दुखद।जंगल की आग बुझाते समय वन बीट अधिकारी की दर्दनाक मौत, पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरे…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

नौगांव विकासखडं बीडीसी बैठक में उठे ज्वलंत मुद्दे, डीएफओ बड़कोट के खिलाफ पारित हुआ निंदा प्रस्ताव।

Arvind Thapliyal

कानून सहायता की जानकारी के साथ धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page