Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयन्ती  और अम्बेडकर की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण…. पढ़ें।

 

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल। जनपद उत्तरकाशी में बाबा सहाब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयन्ती धूम से मनाई गई और इस अवसर पर जनपद के विभिन्न हिस्सों में बाबा सहाब की जयन्ती मनाई गई।
विकासखण्ड नौगांव के ग्राम पंचायत कफनौल में भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती को बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया इस अवसर पर कफनौल ग्राम पंचायत में भीमराव अम्बेडकर की नई प्रतिमा की स्थापना हुई।
डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर सबसे पहले बाबा सहाब की मुर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उसके बाद वक्ताओं ने बाबा सहाब भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों पर चलने की बात की बात कही वक्ताओं ने बताया कि बाबा भीमराव अम्बेडकर ज्ञान के प्रतिक थे और अगड़े पिछड़ों के लिये काम करने वाले विद्वान को आज याद करना है।
डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर मुर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कफनौल निर्वतमान प्रधान चंद्रशेखर पंवार रहे और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत पंहुचे और डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी।
मालूम हो कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयन्ती पर ग्राम पंचायत कफनौल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज लोक गायक अनिल बेसारी और लोग गायिका राजुला बत्रा के गानों से हुआ।
कार्यक्रम में पंहुचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संविधान निर्माता बाबा सहाब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की मुर्ति आवरण मौके पर बताया कि अम्बेडकर द्वारा बनाया संविधान हमारा आदर्श है।
रावत ने प्रदेश सरकार और केंद्र की सरकार पर निशाना साधा कि इस देश में कुछ लोग अमीर होते जा रहे और कुछ गरीब हो रहे ऐसी विसंगतियां भारत में ही संभव हैं।

‌ पूर्व सीएम ने बताया कि सरकार पुरानी घोषणाओं पर काम नहीं कर रही है उप तहसीलों को अभीतक अस्तित्व में नहीं लाया गया है और इसके अलावा स्वरोजगार की कोई ठोस नीति नहीं बन पाई है।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत सहित पुलिस प्रशासन तैनात रहा और कार्यक्रम आयोजन में सहयोग किया इसके अलावा बता दें कि यह कार्यक्रम अम्बेडकर सेवा समिति कफनौल के द्वारा आयोजित किया गया जिसके अध्यक्ष संजय लाल है।
कार्यक्रम का संचालन आशीष मैगवाल और जगमोहन विश्वकर्मा ने किया और कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, विजयपाल रावत, आनंद सिंह रावत, रामप्रसाद सेमवाल,दर्शन लाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसी मोर्चा,अमीता लाल, विजयपाल माथर सदस्य वानसेन, दिनेश लाल,साधुलाल एसडीओ अपर वन विभाग बड़कोट,जयेद्र सिंह राणा, मनोज कुमार, सुरेश कुमार निर्वतमान प्रधान, विजेंद्र कुमार पूर्व बीडीसी, जगमोहन सिंह राणा,जुन सिंह पंवार, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :गढ़वाल कमिश्नर ने किया यमुनोत्री धाम यात्रा ब्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

admin

जीरो टॉलरेंस का कमाल : उत्तरकाशी जिले में रोज सामने आ रहे एक से बढ़कर एक कारनामे अब तो जीरो टॉलरेंस का जुमला भी खुद पर शरमाने लगा है,पढ़े पूरी खबर

admin

पुलिस ने सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में किया जनजागरुकता शिविर का आयोजन

admin

You cannot copy content of this page