Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आक्रोश।फ्री ग्रान्ट लकडी नहीं मिलने से वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का रोष दी चेतावनी…. पढ़ें।

 

 

बड़कोट। ग्रामीणों को मिलने वाली फ्री ग्रान्ट लकड़ी तथा रियायती दर पर मिलने वाली देवदार की पीडी ग्रामीणों को नही मिलने पर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को खरादी में बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की तथा अपर यमुना वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी बड़कोट को ज्ञापन देकर ग्रामीणों की उक्त मांग को शीघ्र पूरी करने की मांग की।
शनिवार को क्षेत्र के लोगों ने अपने हकहकूकों के लेकर एक आवश्यक बैठक खरादी में की, जिसमें निर्णय लिया गया कि वन विभाग द्वारा जनता के हक हकूक एवं पीडी आम कास्तकारों को रियायत दरों पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिससे आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रभातिया वन अधिकारी को विज्ञापन देकर फ्री ग्रांट एवं पीडी देने की मांग की। साथ ही ग्रामीणों की इस मांग पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं किये जाने पर आने वाली 12 अप्रैल को वन विभाग कार्यालय में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी है। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय प्रशासन को भी उक्त ज्ञापन की प्रति प्रेषित की गयी है।
इस मौके पर संजय सिंह, गोपाल सिंह, जबरसिह, प्रमोद सिंह, सोबेन्द्र सिंह, गाजेन्द्र सिंह, जोगेंद्र सिंह चौहान, खेमराज, शैलेन्द्र सिंह, जनक सिंह, विनोद सिंह, रविंद्र सिंह, श्रीचंद, झाबर लाल, अमित लाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बॉक्स-
बड़कोट। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा कि क्षेत्रीय जनता के हक हकूकों से साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने जनता की इस वाजिब मांग का पुरजोर समर्थन किया

Related posts

उत्तरकाशी:उधमिता विकास केंद्र की स्थापना से युवाओं में विकसित होगी उधमिता की सोच :प्रो अनिता रावत

admin

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रात्री चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या, दिया समाधान का भरोसा

admin

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न और विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page