Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सफलता।हॉट मिक्स प्लांट के विरोध में जेल गए दो युवा जब गांव पहुँचे तो ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत… पढ़ें।

 

 

 

 

उत्तरकाशी।जनपद उत्तरकाशी के हिंटाणु में हॉट मिक्स प्लांट का विरोध कर रहे तीन युवाओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसमे दो युवाओ को न्यायिक हिरासत में टिहरी जेल भेजा गया था। जिन्हें शनिवार को जमानत मिली, जब यह युवाओ रात के समय गाँव पहुँचे तो पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीण बच्चो के साथ स्वागत करने पहुँचे थे।युवाओ को जमानत मिलने पर ग्रामीणों में उत्सव का माहौल देखने को मिला और ग्रामीण झूमते नजर आए। आपको बता दे इस पूरे क्षेत्र में हॉट मिक्स प्लांट को लेकर विरोध लंबे समय से चल रहा है लेकिन पुलिस की कार्यवाही के कारण ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। जिसके चलते जब गिरफ्तार किए गए युवा गाँव पहुँचे तो ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यवाही के विरोध में जेल गए युवाओ को भव्य स्वागत किया।

Related posts

कौसाम्ब और उत्तराखंड सरकार द्वारा मिलेट्स पर आधारित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का सीएम करेंगे शुभारंभ,सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्य कृषि विपणन बोर्डों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

admin

अब नये 650 प्रशिक्षित बेरोजगार तैयार कर रही सरकार*,डायट डीएलएड बैच सड़कों पर, कहा पहले प्रशिक्षित बैच को नियुक्ति दो

admin

स्वास्थ्य, शिक्षा मंत्री ने श्रीयंत्र टापू में राफ्टिंग का किया शुभारंभ,एनसीसी व स्कूली छात्र-छात्राओं ने दी परेड की शानदार प्रस्तुति

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page