Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भ्रष्टाचार।रात के समय हॉट मिक्स प्लांट के संचालन का विरोध करने पर पुलिस ने तीन लोग भेजे जेल अब पुलिस की कार्रवाई पर स्वाभीमान मोर्चा अध्यक्ष बाबी पंवार ने उठाये सवाल…. पढ़ें ‌

 

 

उत्तरकाशी।उत्तराखंड सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। जल, जंगल और जमीन के लिए लड़ने वाले लोगों को जेल भेजा जा रहा है। उत्तरकाशी के डुंडा हिंटाणु में हॉट मिक्स प्लांट का विरोध करने पर पुलिस ने तीन लोगों को जेल भेज दिया। जेल जाने वालों में नवनीत उनियाल, सुशील घलवान, आजाद भूषण आदि शामिल हैं।

 

ग्रामीणों ने आज हॉट मिक्स प्लांट के विरोध में वन विभाग की सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन से बैठक में सहमति बनी थी कि गंगोत्री हाइवे पर डामर के लिए 3 जून तक हॉट मिक्स प्लांट संचालित होगा और रात के समय कोई अवैध गतिविधि नहीं होगी ।

 

रात के समय हो रहे अवैध कार्य को लेकर आज ग्रामीणों ने वन विभाग की कच्ची सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद पहुँचे पुलिस बल ने तीन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। गांव के बीच में हो रही अवैध गतिविधियों को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। लेकिन सरकार पुलिस के माध्यम से उनकी आवाज़ को दबा रही है।

मामले पर अध्यक्ष स्वाभीमान मोर्चा बाबी पंवार ने पुलिस की कार्रवाई और आवाज उठाने वाले लोगों की गिरफ्तारी पर सवाल उठायें हैं और पुलिस प्रशासन और सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

बाबी पंवार ने आरोप लगाया कि आखिर प्रशासन जल जंगल का सीना चीरने वाले माफियाओं बचाने का काम खिसके इसारे पर कर रही है?

पुलिस के एक जवान के बात को गंभीरता से लिया है जिसमें पुलिस का सिफाई आरोप लगा रहा था कि विभागों से वसूली करने का काम करता है जिसमें कि पुलिस से मामले के खुलासे की भी मांग उठाई है।

Related posts

अनूठी पहल:54,694 कदम पैदल मार्च कर सीओ बडकोट ने पुलिस,एसडीआरएफ टीम के साथ चारधाम यात्रा एवं नशे के प्रति लोगों को किया जागरुक

admin

पंपिंग योजना की स्वीकृति को लेकर 21वें दिन धरना जारी पेयजल समस्या की बढी परेशानी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चंचल शर्मा बने यमुनाघाटी के नये सीओ कार्यभार संभालते ही चारधाम यात्रा व्यवस्था चाक-चौबंद की करने पर कही ये बात‌…. पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page