Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी :कल  आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस ने केंद्र प्रभारियों के साथ की समन्वय बैठक

 

जयप्रकाश बहुगुणा 
उत्तरकाशी

जनपद पुलिस ने कल  होने वाली समूह ग की परीक्षा को लेकर समन्वय बैठक का आयोजन किया ! अर्पण यदुवंशी,पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में कल  आयोजित होने वाली समूह-ग की परीक्षा को लेकर आज उत्तरकाशी पुलिस द्वारा उत्तरकाशी, धरासू क्षेत्र में सभी परीक्षा केंद्रों पर जाकर केंद्र प्रभारी/प्रधानाचार्य के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी दिनेश कुमार,प्रभारी निरीक्षक धरासू कमल कुमार लुंठी एवं यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ द्वारा परीक्षा केंद्रों पर जाकर केंद्र के आस-पास के क्षेत्रों को भी चेक किया गया।

इसके अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक बड़कोट संतोष सिंह कुंवर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा क्षेत्र के कोचिंग संस्थानों में जाकर संचालकों एवं परीक्षार्थियों की मीटिंग्स लेकर परीक्षा के सम्बंध में उचित मार्गदर्शन किया गया।

Related posts

उत्तरकाशी :सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने यात्रियों को किये फल वितरण

admin

आपका नाम मतदाता सूची पर है और आपका फोटो पहचान पत्र जारी नहीं किया गया तो यह होंगे आवश्यक दास्तावेज।

Arvind Thapliyal

धर्मांतरण मामले में एक महिला गिरफ्तार,उत्त्तरकाशी न्यायालय में पेश,पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page