बड़कोट, 28 मार्च/अरविन्द थपलियाल।राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, बड़कोट की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान हुए प्रमुख कार्यक्रम
NSS की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी *श्रीमती संगीता रावत ने बताया कि यह विशेष शिविर ग्राम सभा स्यालब में आयोजित किया गया, जहां स्वयंसेवकों ने विभिन्न सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के दौरान निम्नलिखित गतिविधियाँ आयोजित की गईं—
स्वच्छता अभियान – महाविद्यालय और ग्राम सभा में सफाई अभियान चलाया गया एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा एवं साइबर क्राइम जागरूकता– सड़क सुरक्षा नियमों एवं साइबर अपराध से बचाव के लिए अभियान चलाया गया। नशा उन्मूलन अभियान – नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता रैली निकाली गई और संवाद सत्र आयोजित किया गया।
महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम– महिलाओं के अधिकार, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता को लेकर संवाद आयोजित किया गया। लोक संस्कृति एवं लोक कला संरक्षण पारंपरिक नृत्य, संगीत और लोक कला को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ चलाई गईं। जल संरक्षण अभियान – जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जल बचाने के उपाय बताए गए। योग एवं आध्यात्मिक ज्ञान सत्र । छात्र-छात्राओं को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाने के लिए योग एवं आध्यात्मिक ज्ञान पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। पुरस्कार वितरण: स्वयंसेवियों, ग्राम के उत्कृष्ट छात्र एवं विद्यालय के विद्यार्थियों को किया गया सम्मान।
समापन समारोह में महाविद्यालय के सभी स्वयंसेवियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, ग्राम सभा के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने शिक्षा, खेल और अन्य सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था।
इसके अलावा, उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कैंप के दौरान सक्रिय रूप से भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। इससे न केवल स्वयंसेवकों बल्कि ग्रामीण विद्यार्थियों को भी समाज सेवा और शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिली।
विशेष पुरस्कार प्राप्त करने वाले स्वयंसेवी
बेस्ट वॉलंटियर कुमारी संतोषी,ऑल राउंडर वॉलंटियर सुजल शाह, रितिका
विशेष स्वयंसेवी निखिल, आयुष, अंकित राणा, आंचल राणा, कंचन जयाड़ा, अंजलि चौहान, श्वेता राणा
महाविद्यालय प्रबंधन एवं अतिथियों ने सभी स्वयंसेवकों को समाज सेवा, अनुशासन और जागरूकता अभियानों में उनके योगदान के लिए प्रशंसा पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम अधिकारी डी. पी. गैरोला ने मंच संचालन करते हुए कहा कि यह सात दिवसीय विशेष शिविर महाविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि रहा, जिसमें छात्रों ने समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय दिया।
प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने स्वयंसेवकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा
इस विशेष शिविर ने हमारे विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित की है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र-छात्राएँ समाज के लिए कार्य करने के लिए तत्पर हैं।
समापन समारोह का समापन लक्ष्य गीत , राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार, डॉ. विनय शर्मा, शार्दुल सिंह विष्ट, ग्राम प्रधान श्रीमती गुलाबी देवी, ग्राम सभा से जगमोहन रावत, लेखक एवं साहित्यकार ,आशीष पवार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जयप्रकाश रावत, पूर्व अध्यक्ष कालिंदी मंडल भगवान सिंह पवार, पूर्व प्रधान , प्रमोद पवार, सामाजिक कार्यकर्ता रकम सिंह भंडारी, वरिष्ठ नागरिक गोविंद राणा अपील पवार, आलिंदर पवार, माँ राजेश्वरी के माली श्रीमती रजनी देवी एवं हरि मोहन दास सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

