Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने किया यमुनोत्री धाम यात्रा रुट का स्थलीय निरीक्षण और दिये जरूरी निर्देश… पढ़ें।

 

 

 

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल।चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने में महज 1 माह का समय शेष है। यात्रा के सुगम, सुचारु तथा बेहतर संचालन के लिए पुलिस-प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा यमुनोत्री धाम यात्रा रुट का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा रुट पर मुख्य पड़ावों पुलिस चौकियों व दुर्घटना सम्भावित/संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया गया। इस दौरान उनके द्वारा यात्रा रुट व धाम पर पडने वाले पर्यटन पुलिस चौकियों, ड्यूटी प्वाइंट, यात्री पंजीकरण केन्द्र, आदि का भौतिक निरीक्षण कर वहां पर कर्मचारियों की रहने-खाने की व्यवस्थाओ तथा मूलभूत सुविधाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिये गये। दुर्घटना सम्भावित/संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भीड नियन्त्रण तथा यात्रा के सुरक्षित संचालन हेतु घोडे-खच्चर, डण्डी-कण्डी के रोटेशन सिस्टम के साथ जरुरत पडने पर वैकल्पिक मार्ग के प्रयोग की योजना पर जोर दिया गया। वैकल्पिक मार्ग पर सुरक्षात्मक उपाय तथा यात्रा से सम्बन्धित अन्य तैयारियों को समय से पूरा करने के लिये यात्रा से जुडे विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने की हिदायत दी गयी। यमुनोत्री धाम पर पहुँचकर उनके द्वारा यमुनोत्री पुलिस चौकी का भौतिक निरीक्षण करते हुये वहां पर विषम परस्थितियों के बीच जवानों के ठहरने तथा रहने खाने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। यात्रा के समय आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु मन्दिर परिसर, यात्रा मार्ग तथा मुख्य-मुख्य पडावों को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने के निर्देश दिये गये।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक सिंह कठैत, वाचक पुलिस अधीक्षक कोमल सिंह रावत सहित पुलिस, फायर, वायरलेस, स्थानीय अभिसूचना इकाई, एसडीआरएफ के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी वर्ग काआरक्षण निर्धारण करने को सर्वेक्षण की कवायद शुरू

admin

सराहनीय कार्य :पैसो से भरे बैग को देखकर भी नहीं डोला सिपाहियों का ईमान, एक लाख इक्कीस हजार रुपये की नकदी से भरे बैग को किया मालिक के सुपुर्द

admin

उत्तरकाशी:धर्मान्तरण के मामले में पुलिस ने की एक अभियुक्ता गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page