Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड में सुशासन दिवस पर 24 से 29 मार्च तक मनाया जायेगा सप्ताह… पढ़ें।

 

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सेवा , सुशासन और विकास के तीन वर्ष की थीम पर जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में दिनांक 24 मार्च से 29 मार्च तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न सेवा शिविरों के माध्यम से आम जनता को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है । इसी क्रम में आज विकास खंड मुख्यालय भटवाड़ी में बहुद्देश्यीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान उपस्थित रहे। विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र और भटवाड़ी ब्लॉक के लिए किए जा रहे अनेक विकास कार्यों का भी जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने जन कल्याण के लिये कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं और उत्तरकाशी जिले के विकास के लिए कई ऐतिहासिक काम किये गए हैं। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विधायक ने राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाई और सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाए गए नकल विरोधी कानून से नकल माफियों की कमर टूटी है तथा इसका लाभ पूरे उत्तराखंड सहित उत्तरकाशी के सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं को भी मिल रहा है। सख्त नकल कानून लागू होने के बाद से उत्तरकाशी जनपद के छात्र छात्राओं का सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में चयन बढ़ा है। यहां के छात्र-छात्राएं वन, पुलिस, एलटी आदि ग्रुप सी तथा पीसीएस जैसे परीक्षाओं में भी बड़ी संख्या में चयनित हो रहे हैं।

उत्तरकाशी में अनेक पुलों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा अनेक अभी निर्माणाधीन हैं।स्वास्थ्य के लिए उत्तरकाशी में पहले डायलिसिस की सुविधा नहीं थी।जो उनके और सरकार के प्रयासों से अब संभव हो पाई है। इसके अतरिक्त उत्तरकाशी में एक 50 बेड का क्रिटिकल केयर युनिट की स्थापना की जा रही है। साथ ही उत्तरकाशी जनपद में ही एमआरआई सुविधा दिए जाने के लिए भी विधायक स्तर पर कार्य चल रहा है।

संचार सेवा को मजबूत बनाने के लिए भी सरकार और विधायक स्तर पर अनेक कार्य किए गए है ।गंगोत्री क्षेत्र में अब तक 50 से अधिक नेटवर्क टावर लगाए जा चुके हैं। अवसंरचना के क्षेत्र में सरकार द्वारा अनेकों कार्य किए गए है जिसके अंतर्गत अनेक सड़कों के निर्माण और कई गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने का कार्य भी पूरा किया गया है।विद्यालयों की सूची बनाकर उनकी मरम्मत का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।भटवाड़ी ब्लॉक और गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के लगभग हर गांव को सोलर लाइट से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। अनेक महिला मंगल दलों के साथ सामंजस्य बैठाकर उन्हे रोजगारपरक समान वितरण कर इसके क्षेत्र में भी कार्य किए जा रहे । वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत सीमांत गांव नेलांग और जादुंग को दुबारा बसाया जा रहा है। शीतकालीन यात्रा शुरू किए जाने के बाद बारामासी पर्यटन के चलने से इस दिशा में रोजगार के नए नए अवसर खुलेंगे तथा क्षेत्रीय लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी।

 

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत प्रशासक विनीता रावत ने मातृ शक्ति को धन्यवाद दिया था उन्हे संगठित और सशक्त बनाने के साथ-साथ रोजगार और आर्थिकी की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी भटवाड़ी मुकेश रमोला, परियोजना निदेशक अजय सिंह , खंड विकास अधिकारी अमित ममगाई, तहसीलदार सुरेश सेमवाल,भटवाड़ी मंडल अध्यक्ष मनोजेंद्र रावत, प्रधान प्रशासन प्रताप रावत, गाजणा मंडल अध्यक्ष राजीव नौटियाल,भागीरथी मंडल अध्यक्ष राजेश राणा,धनारी मंडल अध्यक्ष प्रेमदत्त भट्ट,भटवाड़ी के पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राणा , प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम रावत, जितेंद्र राणा,विनोद महामंत्री,अरविंद नेगी, नवीन राणा सहित अनेक ग्राम पंचायत प्रशासक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:पुलिस द्वारा दो के विरुद्ध की गई निरोधात्मक कार्यवाही

admin

कोविड-19 से प्रभावित चालको/परिचालको/क्लीनर्स को मा० मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप धनराशि की सभी किश्त प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों के खाते में स्थानान्तरित की जाये- परिवहन मंत्री चन्दनराम

admin

चारधाम यात्रा अपडेट।यमुनोत्री धाम में 15630 और गंगोत्री धाम में 11734 श्रद्धालुओं ने किये दर्शन…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page