Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आर.के.पुरम के संरक्षक केशर सिंह ऐर को संपादक प्रो.तलवाड़ ने भेंट की ‘साईं सृजन पटल’ पत्रिका… पढ़ें ‌

 

 

 

 

देहरादून। ‘साईं सृजन पटल’ मासिक पत्रिका के संपादक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने आर.के.पुरम के संरक्षक केशर सिंह ऐर को उनके आवास पर पत्रिका का नवीनतम अंक भेंट किया। सहायक कृषि अधिकारी प्रथम के पद से सेवानिवृत्त श्री ऐर ने संपादक, उप संपादक अंकित तिवारी व सह संपादक अमन तलवाड़ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मात्र सात माह में पत्रिका ने पाठकों के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है। पत्रिका की सामग्री अत्यंत ज्ञानवर्धक व रोचक होने साथ-साथ उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रामाणिक दस्तावेज बनती जा रही है। प्रो.तलवाड़ ने बताया कि ‘साईं सृजन पटल’ का मार्च अंक महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा। उत्तराखंड की होनहार बेटियों और सम्मानित मातृशक्ति की प्रतिभाओं से जुड़ी सामग्री पर फोकस होगा। उल्लेखनीय है कि पत्रिका के फरवरी अंक में केशर सिंह ऐर द्वारा लिखित आर्टिकल ‘बहुउपयोगी है च्यूरा का पेड़ – इंडियन बटर ट्री’ को पाठकों ने खूब सराहा।

Related posts

उत्तरकाशी:न्यू होली लाइफ इंटर कालेज बड़कोट में हुआ छात्र संसद का गठन,पारस सेनापति, साहिल मलिक उपसेनापति निर्वाचित

admin

कृषि के क्षेत्र में किसानों को सरलता से उपलब्ध हो कृषि यंत्र: सीडीओ

Arvind Thapliyal

*बेदाग सीएम धामी मंत्रिमंडल से कर सकते हैं दागी मंत्रियों को बाहर, दो-तीन मंत्रियों की जगह नए चेहरों की हो सकती है ताजपोशी*,पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page