Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आर.के.पुरम के संरक्षक केशर सिंह ऐर को संपादक प्रो.तलवाड़ ने भेंट की ‘साईं सृजन पटल’ पत्रिका… पढ़ें ‌

 

 

 

 

देहरादून। ‘साईं सृजन पटल’ मासिक पत्रिका के संपादक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने आर.के.पुरम के संरक्षक केशर सिंह ऐर को उनके आवास पर पत्रिका का नवीनतम अंक भेंट किया। सहायक कृषि अधिकारी प्रथम के पद से सेवानिवृत्त श्री ऐर ने संपादक, उप संपादक अंकित तिवारी व सह संपादक अमन तलवाड़ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मात्र सात माह में पत्रिका ने पाठकों के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है। पत्रिका की सामग्री अत्यंत ज्ञानवर्धक व रोचक होने साथ-साथ उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रामाणिक दस्तावेज बनती जा रही है। प्रो.तलवाड़ ने बताया कि ‘साईं सृजन पटल’ का मार्च अंक महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा। उत्तराखंड की होनहार बेटियों और सम्मानित मातृशक्ति की प्रतिभाओं से जुड़ी सामग्री पर फोकस होगा। उल्लेखनीय है कि पत्रिका के फरवरी अंक में केशर सिंह ऐर द्वारा लिखित आर्टिकल ‘बहुउपयोगी है च्यूरा का पेड़ – इंडियन बटर ट्री’ को पाठकों ने खूब सराहा।

Related posts

उत्तरकाशी :बैंक ऑफ़ बड़ौदा कर्मियों ने दिव्यांग बच्चों के संग मनाया स्थापना दिवस

Jp Bahuguna

गांधी जयंती पर वन विभाग ने दिया स्वच्छता और वन्यजीव संरक्षण का संदेश,गंगानी कुंड क्षेत्र में गोष्ठी, पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान; वन्यजीवों के संरक्षण और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व पर हुई चर्चा…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

*अभिषेक प्रांतीय अध्यक्ष व जितेन्द्र गौड़ बने प्रदेश मीडिया प्रभारी*

admin

You cannot copy content of this page